उदयपुर शालीमार एक्सप्रेस 30-31 अगस्त को रद्द रहेगी

बिलासपुर मण्डल के चांपा-झारसुगुडा स्टेशनों के मध्य तकनीकी कार्य

 | 
Udaipur Train Update

उदयपुर 5 अगस्त 2025 । यात्रियों की सुविधा के लिए सुगम रेल संचालन हेतु बिलासपुर मण्डल के चांपा-झारसुगुडा स्टेशनों के मध्य तकनीकी कार्य
2 जोडी रेलसेवाएं रद्द रहेगी। 

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा बिलासपुर मंडल के चांपा-झारसुगुडा स्टेशनों के मध्य तकनीकी कार्य हेतु नॉन इन्टरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं रद्द रहेगी। 

  1. गाडी संख्या 20971, उदयपुर सिटी-शालीमार रेलसेवा दिनांक 30 अगस्त 2025 को रद्द रहेगी।
  2. गाडी संख्या 20972, शालीमार- उदयपुर सिटी रेलसेवा दिनांक 31 अगस्त 2025 को रद्द रहेगी।
  3. गाडी संख्या 20813, पुरी-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 27 अगस्त 2025 को रद्द रहेगी।
  4. गाडी संख्या 20814, जोधपुर- पुरी रेलसेवा दिनांक 30 अगस्त 2025 को रद्द रहेगी।