मरम्मत कार्य के चलते 21 से 23 फरवरी तक उदयपुर शालीमार एक्सप्रेस रद्द
नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित
| Feb 18, 2020, 19:16 IST
गाडी संख्या 19660 उदयपुर शालीमार एक्सप्रेस दिनांक 21 फरवरी 2020 को होगी रद्द
गाड़ी संख्या 19659 शालीमार उदयपूर एक्सप्रेस दिनांक 23 फ़रवरी 2020 को होगी रद्द
गाड़ी संख्या 19659 शालीमार उदयपूर एक्सप्रेस दिनांक 23 फ़रवरी 2020 को होगी रद्द
उदयपुर 18 फरवरी 2020। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के जामगा हिमगिर स्टेशनो के बीच तीसरी लाइन डालने के कार्य के कारण नॉन इंटरलॉकिंग कार्य हेतु ब्लॉक किया जा रहा है।
नॉनइंटरलॉकिंग कार्य के कारण इस खंड पर रेलमार्ग अवरुद्ध होने से रेल यातायात प्रभावित होगा। इसी के चलते उदयपुर से शालीमार (कोलकाता) तक चलने वाली साप्ताहिक एक्सप्रेस रेल की सेवाए भी बाधित रहेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अभय शर्मा ने बताया की उदयपुर स्टेशन से शालीमार तक चलने वाली गाडी संख्या 19660 उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस दिनांक 21 फरवरी 2020 की सेवा रद्द की जा रही है। इसी प्रकार 23 फरवरी 2020 को शालीमार स्टेशन से उदयपुर स्टेशन तक चलने वाली शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस भी रद्द की जा रही है।
