12-13 दिसंबर को रद्द रहेगी उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस

 | 
Udaipur Shalimar Express

 

Udaipur Times, Udaipur Train Update: उदयपुर से कोलकाता तक सप्ताह मे एक दिन चलने वाली उदयपुर शालीमार एक्सप्रेस दिसंबर माह मे दो दिन रद्द रहेगी । Udaipur Train Update

दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मण्डल मे झारसुगड़ा पैसेंजर यार्ड की री-मॉडलिंग के चलते उदयपुर शालीमार एक्सप्रेस के संचालन पर असर पड़ेगा । Indian Railways

गाड़ी संख्या 20971 उदयपुर शालीमार एक्सप्रेस जो की 12 दिसंबर 2026 को उदयपुर से रवाना होनी है वह अपने प्रारम्भिक स्टेशन से रद्द रहेगी । इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20972 जो की 13 दिसंबर 2026 को कोलकाता के शालीमार स्टेशन से रवाना होनी है वह ट्रेन भी रद्द रहेगी। Udaipur-Shalimar Express

त्योहारी सीजन मे इस ट्रेन के रद्द होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है ।   

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News