उदयपुर शालीमार एक्सप्रेस का अशोक नगर स्टेशन पर ठहराव
उपरोक्त रेलसेवा का ठहराव छः माह के लिए दिया जा रहा है
| Oct 10, 2023, 14:58 IST
उदयपुर 10 अक्टूबर 2023। रेलवे प्रशासन द्वारा रेल यात्रियों की सुविधा हेतु उदयपुर-शालीमार-उदयपुर साप्ताहिक रेलसेवा का अशोक नगर स्टेशन पर ठहराव दिया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 20971, उदयपुर-शालीमार साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 14 अक्टूबर 2023 से 10 अप्रैल 2024 तक अशोक नगर स्टेशन पर 09.56 बजे आगमन एवं 09.58 बजे प्रस्थान करेगी।
इसी प्रकार गाडी संख्या 20972, शालीमार-उदयपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 9 अक्टूबर 2023 से 5 अप्रैल 2024 तक अशोक नगर स्टेशन पर 18.48 बजे आगमन एवं 18.50 बजे प्रस्थान करेगी।
नोटः- उपरोक्त रेलसेवा का ठहराव छः माह के लिए दिया जा रहा है, जिसे समीक्षा पश्चात् बढाया भी जा सकता है।
