उदयपुर-कोलकाता शालीमार एक्सप्रेस सप्ताह में 2 दिन चल सकती है, रेलवे बोर्ड को भेजा गया प्रस्ताव

 | 
Udaipur Kolkata Shalimar Express

 

Udaipur Times, Railway News: उदयपुर से कोलकाता तक यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर है।  दक्षिण मध्य रेलवे ने गाड़ी संख्या 20971/20972 उदयपुर सिटी-शालीमार-उदयपुर सिटी साप्ताहिक को सप्ताह में दो दिन संचालित करने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है।  Railway News

यदि इस प्रस्ताव को मंज़ूरी मिलती है तो उदयपुर से कोलकाता ही नहीं बल्कि मार्ग में पड़ने वाले कोटा, दमोह, कटनी, बिलासपुर, राउरकेला, खडगपुर जैसे शहरों तक सफर करने वालो को फायदा मिलेगा। वर्तमान में सप्ताह में एक दिन चलने से इस ट्रेन में कन्फर्म टिकट के लिए लंबी वेटिंग रहती है।  दो दिन चलने से कन्फर्म तिटक्त मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।  Udaipur Shalimar Express

वहीँ उदयपुर जैसे पर्यटन स्थल पर पश्चिम बंगाल से भी बड़ी संख्या में पर्यटक झीलों का नगरी में भ्रमण के लिए आते है। ऐसे में पर्यटकों के लिए भी आसानी रहेगी। Railway News

आपको बता दे कि वर्तमान में गाड़ी संख्या 20971 उदयपुर सिटी स्टेशन से सप्ताह के प्रत्येक शनिवार 1:12 बजे रवाना होकर रविवार 10:05 बजे कोलकाता के शालीमार स्टेशन पहुँचती है।  इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20972 कोलकाता के शालीमार स्टेशन से सप्ताह के प्रत्येक रविवार शाम 19:50 बजे रवाना होकर सोमवार  सुबह 5:40 बजे उदयपुर सिटी स्टेशन पहुँचती है। Udaipur Shalimar Express

मार्ग में यह ट्रेन राणा प्रतापनगर, मावली, चंदेरिया, सोगरिया(कोटा), बारां, गुना, मंगोली, बीना मालखेड़ी, सागर, दमोह, कटनी, शहडोल, अनूपपुर, पेंड्रा रोड, बिलासपुर, चंपा, रायगढ़, झारसुगड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर, खड़गपुर और संतरागाछी स्टेशन पर ठहराव करती है। Udaipur Shalimar Express

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News