उदयपुर शालीमार साप्ताहिक रेलसेवा 13-14 जून को रद्द रहेगी
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर-चाँपा स्टेशनों के मध्य तीसरी व चौथी लाइन डालने का कार्य
| May 11, 2026, 20:23 IST
उदयपुर 11 मई 2026। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवेे द्वारा बिलासपुर मण्डल के बिलासपुर-चाँपा स्टेशनों के मध्य तीसरी एवं चौथी लाइन के कार्य हेतु ऑटो सिगनलिंग का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगीः-
रद्द रेलसेवाएं (प्ररम्भिक स्टेशन से)
- गाडी संख्या 20971, उदयपुर सिटी-शालीमार रेलसेवा दिनांक 13.06.26 को रद्द रहेगी।
- गाडी संख्या 20972, शालीमार- उदयपुर सिटी रेलसेवा दिनांक 14.06.26 को रद्द रहेगी।
- गाडी संख्या 20813, पुरी-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 10.06.26 को रद्द रहेगी।
- गाडी संख्या 20814, जोधपुर- पुरी रेलसेवा दिनांक 13.06.26 को रद्द रहेगी।
#Udaipur #IndianRailways #TrainCancelled #RailwayNews #UdaipurNews #NorthWesternRailway #SouthEastCentralRailway #ShalimarExpress #RailTraffic #RailwayUpdate #RajasthanNews #Bilaspur #Champa #TrainUpdate #RailwayInfrastructure
