उदयपुर-शालिमार रेलसेवा 15 और 16 नवंबर को रद्द रहेगी
खडगपुर मंडल के शालिमार स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य
| Aug 13, 2025, 12:56 IST
उदयपुर 13 अगस्त 2025। सुगम रेल संचालन हेतु खडगपुर मंडल के शालिमार स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के चलते उदयपुर सिटी-शालिमार- उदयपुर सिटी रेलसेवा रद्द रहेगी
दक्षिण पूर्व रेलवे पर खडगपुर मण्डल के शालिमार स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य हेतु नान इन्टरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार उक्त कार्य के कारण उदयपुर सिटी-शालिमार- उदयपुर सिटी रेलसेवा रद्द रहेगी:-
रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1 गाडी संख्या 20971, उदयपुर सिटी-शालिमार रेलसेवा दिनांक 15.11.25 को रद्द रहेगी।
2 गाडी संख्या 20972,शालिमार- उदयपुर सिटी रेलसेवा दिनांक 16.11.25 को रद्द रहेगी।
