उदयपुर शालीमार 2 मार्च से 10 मार्च तक रद्द रहेगी

नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित, रेलसेवाएं रद्द होगी

 | 
udaipur shalimar

उदयपुर 26 फ़रवरी 2024। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा बिलासपुर मण्डल पर अनुपपुर-न्यू कटनी रेलखण्ड के मध्य स्थित शाहडोल स्टेशन पर पर तीसरी लाईन डालने हेतु नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा।    

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम  रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाए रद्द रहेगी 

रद्द रेलसेवाऐं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
 

  1. गाडी संख्या 20971, उदयपुर-शालीमार रेलसेवा दिनांक 2 मार्च 2024 व 9 मार्च 2024 को रद्द रहेगी। 
  2. गाडी संख्या 20972, शालीमार-उदयपुर रेलसेवा दिनांक 3 मार्च 2024 व 10 मार्च 2024 को रद्द रहेगी।
  3. गाडी संख्या 18213, दुर्ग-अजमेर रेलसेवा दिनांक 3 मार्च 2024 व 10 मार्च 2024 को रद्द रहेगी। 
  4. गाडी संख्या 18214, अजमेर- दुर्ग रेलसेवा दिनांक 4 मार्च 2024 व 11 मार्च 2024 को रद्द रहेगी। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News