उदयपुर शालीमार 17 से 25 फरवरी तक रद्द रहेगी

तकनीकी कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित, रेलसेवाएं रद्द रहेगी

 | 
Indian Railways

उदयपुर 23 जनवरी 2024। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा बिलासपुर मण्डल के शहडोल स्टेशन पर तीसरी लाईन डालने हेतु तकनीकी कार्य किया जा रहा है। इस कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं रद्द रहेगी:- 

  • गाडी संख्या 20971, उदयपुर सिटी-शालीमार रेलसेवा दिनांक 17 फ़रवरी 2024 व 24 फ़रवरी 2024 को रद्द रहेगी। 
  • गाडी संख्या 20972, शालीमार- उदयपुर सिटी रेलसेवा दिनांक 18 फ़रवरी 2024 व 25 फ़रवरी 2024 को रद्द रहेगी। 
  • गाडी संख्या 18213, दुर्ग-अजमेर रेलसेवा दिनांक 18 फ़रवरी 2024 व 25 फ़रवरी 2024 को रद्द रहेगी। 
  • गाडी संख्या 18214, अजमेर- दुर्ग रेलसेवा दिनांक 19 फ़रवरी 2024 व 26 फ़रवरी 2024 को रद्द रहेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News