उदयपुर शालीमार एक्सप्रेस 22 से 30 जनवरी तक रद्द रहेगी

नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित 

 | 
udaipur shalimar

उदयपुर 20 जनवरी 2022 । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा बिलासपुर मण्डल पर निगौरा-जैतहरी-छुलहा रेलखण्डों के मध्य  स्थित निगौरा स्टेशन पर नॉन इण्टलॉकिंग कार्य हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है। इस ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवायें प्रभावित रहेगी:-

रद्द रेलसेवायें (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 20971, उदयपुर-शालीमार रेलसेवा दिनांक 22.01.22 एवं 29.01.22 को (दो फेरे) रद्द रहेगी। 
2. गाडी संख्या 20972, शालीमार-उदयपुर रेलसेवा दिनांक 23.01.22 एवं 30.01.22 को (दो फेरे) रद्द रहेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News