उदयपुर-श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा-उदयपुर स्पेशल (7 ट्रिप) रेलसेवा का संचालन

उदयपुर से कटरा 2 अक्टूबर से 13 नवम्बर तक जबकि कटरा से उदयपुर 3 अक्टूबर से 14 नवम्वर तक

 | 
Udaipur Katra

उदयपुर 23 सितंबर 2024। रेलवे द्वारा आगामी त्योहारों को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु उदयपुर सिटी- श्रीमातावैष्णादेवीकटरा- उदयपुर सिटी स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 09603, उदयपुर सिटी-श्रीमातावैष्णोदेवी कटरा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 2 अक्टूबर 2024  से 13 नवंबर 2024 तक (07 ट्रिप) उदयपुर सिटी से बुधवार को 01.50 बजे रवाना होकर गुरूवार को 06.35 बजे श्रीमातावैष्णोदेवी कटरा पहुॅचेगी। 

इसी प्रकार गाडी संख्या 09604, श्रीमातावैष्णोदेवी कटरा-उदयपुर सिटी स्पेशल रेलसेवा दिनांक 03 अक्टूबर 2024 से 14 नवंबर 2024 तक (7 ट्रिप) श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा से गुरूवार को 10.50 बजे रवाना होकर शुक्रवार को 13.55 बजे उदयपुर सिटी पहुॅचेगी। 

यह रेलसेवा मार्ग में राणाप्रतापनगर, मावली, चंदेरिया, भीलवाडा, मांडल, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ, फुलेरा, रींगस, सीकर, नवलगढ, झुंझुनू, चिडावा, सुरजगढ, लोहारू, सादुलपुर, सिवानी, हिसार, धुरी,  लुधियाना, जालन्धर कैंट व जम्मूतवी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। 

इस रेलसेवा में 02 सैकण्ड एसी, 06 थर्ड एसी, 02 थर्ड एसी इकोनोमी, 05 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी, 01 पॉवरकार व 01 गार्ड डिब्बो सहित कुल 21 डब्बे होंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News