Summer Special: उदयपुर होकर चलेंगी असारवा-शकूरबस्ती ट्रेनें, देखें पूरा टाइम टेबल

 | 

Udaipur Times, Summer Special: रेलवे द्वारा ग्रीष्मावकाश पर यात्रियों की सुविधा के लिए असारवा-शकूरबस्ती-असारवा (दो जोडी) स्पेशल रेलेसवाओं (Summer Special) का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसारः- Indian Railways Summer Train

गाडी संख्या 09127, असारवा-शकूरबस्ती स्पेशल वाया उदयपुर दिनांक 22.05.26, शुक्रवार को अहमदाबाद के असारवा जंक्शन से 23.15 बजे रवाना होकर अगले दिन डूंगरपुर स्टेशन पर 1:55 आगमन व 2:00 बजे प्रस्थान, उदयपुर सिटी स्टेशन पर 3:45 बजे आगमन व 3:55 बजे प्रस्थान, अजमेर जंक्शन पर 9:30 बजे आगमन व 9:40 बजे प्रस्थान, जयपुर जंक्शन पर 12:00 बजे आगमन व 12:10 बजे प्रस्थान कर 18.30 बजे दिल्ली के शकूरबस्ती पहुॅचेगी। Asarva Shakur Basti Special Train

इसी प्रकार गाडी संख्या 09128, शकूरबस्ती-असारवा स्पेशल वाया उदयपुर दिनांक 24.05.26, रविवार को दिल्ली के शकूरबस्ती से 21.20 बजे रवाना होकर अगले दिन जयपुर स्टेशन पर 02.45 बजे आगमन व 02.55 बजे प्रस्थान, अजमेर जंक्शन पर 5:10 आगमन व 5:20 प्रस्थान, उदयपुर सिटी स्टेशन पर 10:40 बजे आगमन व 10:50 बजे प्रस्थान, डूंगरपुर स्टेशन पर 12:20 आगमन व 12:25 बजे प्रस्थान कर 16.30 बजे अहमदाबाद के असारवा जंक्शन पहुॅचेगी। 

यह रेलसेवा मार्ग में डूंगरपुर, उदयपुर सिटी, अजमेर व जयपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 18 द्वितीय शयनयान, 02 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 22 डिब्बे होगे।

गाडी संख्या 09131, असारवा-शकूरबस्ती स्पेशल वाया उदयपुर दिनांक 23.05.26, शनिवार को अहमदाबाद के असारवा जंक्शन से 03.30 बजे रवाना होकर डूंगरपुर स्टेशन पर 6:45 बजे आगमन व 6:50 बज्र प्रस्थान, रिखबदेव रोड स्टेशन पर 7:12 आगमन व 7:17 बजे प्रस्थान, उदयपुर सिटी स्टेशन पर 9:15 बजे आगमन व 9:25 बजे प्रस्थान, मदार जंक्शन (अजमेर) स्टेशन पर 16:13 बजे आगमन व 16:17 बजे प्रस्थान, रेवाड़ी जंक्शन पर 21:10 बजे आगमन व 21:15 बजे प्रस्थान कर 23.30 बजे दिल्ली के शकूरबस्ती पहुॅचेगी। Asarva Shakur Basti Special Train

इसी प्रकार गाडी संख्या 09132, शकूरबस्ती-असारवा वाया उदयपुर स्पेशल दिनांक 25.05.26, सोमवार को दिल्ली के शकूरबस्ती से 03.15 बजे रवाना होकर रेवाड़ी जंक्शन पर 5:30 बजे आगमन व 5:35 बजे प्रस्थान, अजमेर के मदार जंक्शन पर 11:15 बजे आगमन व 11:17 बजे प्रस्थान, उदयपुर सिटी स्टेशन पर 17:20 बजे आगमन व 17:30 बजे प्रस्थान, रिखबदेव रोड स्टेशन पर 18:50 बजे आगमन व 18:55 बजे प्रस्थान, डूंगरपुर स्टेशन पर 19:20 बजे आगमन व 19:25 बजे प्रस्थान कर 23.05 बजे अहमदाबाद के असारवा जंक्शन पहुॅचेगी। 

यह रेलसेवा मार्ग में डूंगरपुर, रिखब देव रोड, उदयपुर सिटी, मदार व रेवाडी (वाया रींगस) स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 18 द्वितीय शयनयान, 02 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 22 डिब्बे होगे।