उदयपुर सूरत वंदे भारत एक्सप्रेस:पहले दिन 62% सीट भरी, 3 दिन बाद वैटिंग

 | 
Udaipur Surat Vande Bharat Express

 

Udaipur Times, Udaipur Surat Vande Bharat Express: उदयपुर रेलवे स्टेशन पर उदयपुर सूरत वंदे भारत एक्सप्रेस 3.35 पर रवाना हुई। ट्रेन में आज पहले दिन ही 324 सीटें बुक रही इसमें कुल सीटों की संख्या 520 है तथा तीन दिन बाद इस ट्रेन में वेटिंग है। Udaipur Surat Vande Bharat Express

आपको बता दे उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत के प्रयासों से उदयपुर सूरत उदयपुर वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत हुई है।

इस ट्रेन के शुरू होने से उदयपुर में पर्यटकों की आवक बढ़ेगी एवं इससे गुजरात से आने वाले पर्यटकों को सुविधा रहेगी। वहीं स्थानीय व्यवसायियों एवं व्यापारियों, कामगार वर्ग, विद्यार्थी सभी के लिए यह ट्रेन सुविधाजनक रहेगी। Udaipur Surat Vande Bharat Express

रेलवे सलाहकार समिति सदस्य ओम पालीवाल ने बताया कि उदयपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे एरिया ऑफिसर अवधेश कुमार, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, सलाहकार समिति सदस्य ओम पालीवाल, सुदर्शन देव सिंह कारोही, सरदार पटेल मंडल अध्यक्ष अमृत मेनारिया ने वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी देखकर रवाना किया। इस अवसर पर संदीप बोलिया संतोष मेनारिया अजय सिंह कृष्णावत सहित विभिन्न गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। Udaipur Surat Vande Bharat Express

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News