नवरात्रि से पहले शुरू हो जाएगी उदयपुर सूरत वंदे भारत

 | 
Udaipur Surat Vande Bharat Express

 

Udaipur Times, Udaipur-Surat Vande Bharat: उदयपुर सूरत वंदे भारत जल्द ही पटरी पर दौड़ती नजर आएगी। नवरात्रि से पहले सितंबर के आखिरी सप्ताह मे या अक्टूबर के पहले सप्ताह मे इसका संचालन शुरू हो जाएगा। हालांकि अभी तक तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।    Udaipur-Surat Vande Bharat

गाड़ी संख्या 26903/26904 उदयपुर सूरत वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार को छोड़कर सप्ताह के शेष छह दिनों में उदयपुर से सूरत तक संचालित होगी। Udaipur-Surat Vande Bharat

गाड़ी संख्या 26903 सूरत उदयपुर वंदे भारत सूरत से सुबह 6:10 बजे रवाना होकर 13:40 बजर उदयपुर पहुंचेगी। Surat Udaipur Vande Bharat

गाड़ी संख्या 26904 उदयपुर सूरत वंदे भारत एक्सप्रेस उदयपुर से 15:35 बजे रवाना होकर 23:00 बजे सूरत पहुंचेगी। Udaipur-Surat Vande Bharat

मार्ग मे यह ट्रेन जावर, डूंगरपुर, शामला जी रोड, हिम्मतनगर, असारवा (अहमदाबाद), मणिनगर, आणंद, वडोदरा और भरूच स्टेशन पर ठहराव करेंगी। Udaipur-Surat Vande Bharat

उदयपुर से सूरत तक वंदे भारत के संचालन से व्यापार, रोजगार और आवागमन के क्षेत्र में मेवाड़ को महत्वपूर्ण लाभ मिलेगा।

दक्षिण भारत की ट्रेनों से जुड़ाव होगा आसान

वंदे भारत के सूरत तक विस्तार का सबसे बड़ा लाभ मेवाड़ के उन हजारों लोगों को मिलेगा, जो व्यापार और रोजगार के सिलसिले में सूरत के साथ-साथ दक्षिण भारत के विभिन्न शहरों में रहते हैं। Indian Railways

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News