उदयपुर से अहमदाबाद कैसे जाएं? जानिए रोडवेज बस और सभी ट्रेनों की टाइमिंग

 | 
Udaipur Ahmedabad Rail Bus Connectivity

 

Udaipur Times, Udaipur Ahmedabad Travel Guide:: उदयपुर से 257 किलोमीटर दूर महानगर अहमदाबाद से यहाँ के लोगो का निकट का नाता है।  व्यापार से लेकर चिकित्सा, इंटरनेशनल एयरपोर्ट और शिक्षा के लिए अहमदाबाद लगातार आवाजाही लगी रहती है।  Udaipur Ahmedabad Travel Guide

ऐसे में उदयपुर से अहमदबाद आने जाने के लिए राजस्थान रोडवेज की बसें और ट्रेन एक बेहतर और किफायती विकल्प है।  हालाँकि रोडवेज के अतिरिक्त प्राइवेट टैक्सी और निजी ट्रैवल्स की बसें भी उपलब्ध है लेकिन किफायती नहीं है। Udaipur Ahmedabad Travel Guide

अहमदाबाद के लिए चलने वाली रोडवेज की बसें 

अहमदाबाद जाने के लिए राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC) यानि राजस्थान रोडवेज की वर्तमान में सुबह 10:00 बजे से लेकर रात 11:00 बजे बसें उपलब्ध है। इनमे से पहली बस सुबह 10:00 बजे, दूसरी बस दोपहर 1:30 (13:30) बजे, तीसरी बस दिन में 3:15 (15:15) बजे, चौथी बस 4:30 (16:30) बजे, पांचवी बस रात 10:00 (22:00) बजे तथा आखिरी बस रात 11:00 (23:00) बजे उदयपुर के केंद्रीय बस स्टैंड उदियापोल से चलती है।  Udaipur to Ahmedabad Bus

नोट: बसों की समय सारिणी में एन मौके पर बदलाव संभव है।  कृपया यात्रा करने से पहले अधिकृत सूचना रोडवेज बस स्टैंड से ही प्राप्त करे रोडवेज पूछताछ नबंर 0294-2484191 से भी सुचना प्राप्त कर सकते है। Udaipur to Ahmedabad Bus

अहमदाबाद जाने के लिए रेलसेवा 

उदयपुर अहमदाबाद ब्रॉडगेज शुरू होने के बाद अब उदयपुर से अहमदाबाद जाने के लिए रेल सुविधा बेहतर हुई है।  पहले मीटर गेज के ज़माने में जहाँ एक ट्रेन चलती थी अब वंदे भारत सहित 9 रेलसेवा उपलब्ध है।  जिनमे से 4 ट्रेन सप्ताह के सातो दिन जबकि वंदे भारत सप्ताह में 6 दिन, 1 ट्रेन सप्ताह में चार दिन, 1 ट्रेन सप्ताह में दो दिन और दो ट्रेन सप्ताह में 1 दिन संचालित होती है। Udaipur to Ahmedabad Train

  1. जयपुर-असारवा सुपरफास्ट - गाड़ी संख्या 12981/12982 प्रतिदिन उदयपुर सिटी स्टेशन से अल सुबह 3:45 बजे रवाना होकर सुबह 8:40 बजे अहमदाबाद के असारवा जंक्शन पहुँचती है। 
  2. वीरभूमि एक्सप्रेस - गाडी संख्या 19315/19316 (इंदौर-असारवा-इंदौर) प्रतिदिन उदयपुर सिटी स्टेशन से सुबह 4:30 बजे रवाना होकर सुबह 10:40 बजे अहमदाबाद के असारवा जंक्शन पहुँचती है। 
  3. चित्तौड़गढ़-असारवा मेमू एक्सप्रेस- गाड़ी संख्या 69243/69244 प्रतिदिन उदयपुर सिटी स्टेशन से सुबह 11:40 बजे रवाना होकर शाम 6:55 (18:55) बजे अहमदाबाद के असारवा जंक्शन पहुँचती है। 
  4. उदयपुर असारवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस- गाड़ी संख्या 20987/20988 प्रतिदिन उदयपुर सिटी स्टेशन से दिन में 4:05 (16:05) बजे रवाना होकर रात को 9:30 (21:30) बजे अहमदाबाद के असारवा जंक्शन पहुँचती है।
  5. उदयपुर असारवा वंदे भारत एक्सप्रेस - गाड़ी संख्या 26963/26964 सप्ताह में 6 दिन (मंगलवार को छोड़कर) उदयपुर सिटी स्टेशन से सुबह 6:10 बजे रवाना होकर मात्र सवा चार घंटे में 10:25 बजे अहमदाबाद के असारवा जंक्शन पहुँचती है। 
  6. आगरा कैंट-असारवा सुपरफ़ास्ट एक्सप्रेस - गाड़ी संख्या 20177/20178 सप्ताह में 6 दिन (मंगलवार को छोड़कर) उदयपुर सिटी स्टेशन से सुबह 5:30 बजे रवाना होकर 11:00 बजे अहमदाबाद के असारवा जंक्शन पहुँचती है। 
  7. कानपूर-असारवा स्पेशल (1 सितंबर 2026 तक) - गाड़ी संख्या 01905/01906 सप्ताह में एक दिन सोमवार को उदयपुर सिटी स्टेशन से  से रात 11:55 (23:55) बजे रवाना होकर सुबह 5:45 बजे अहमदाबाद के असारवा जंक्शन पहुँचती है।       
  8. आगरा-असारवा स्पेशल - गाड़ी संख्या 01909/01910 - सप्ताह में एक दिन मंगलवार को उदयपुर सिटी स्टेशन से सुबह 5:30 बजे रवाना होकर 11:10 बजे अहमदाबाद के असारवा जंक्शन पहुँचती है।
  9. कोटा असारवा एक्सप्रेस - गाड़ी संख्या 19821/19822 सप्ताह में दो दिन मंगलवार और शनिवार रात 12:05 (00:05) बजे उदयपुर सिटी स्टेशन से रवाना होकर सुबह 5:45 बजे अहमदाबाद के असारवा जंक्शन पहुँचती है।

नोट- रेलवे की समय सारिणी में परिवर्तन संभव है अतः रेलवे यात्रा करने से पहले रेलवे काउंटर से सूचना अवश्य प्राप्त करे।  Udaipur to Ahmedabad Train

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News