उदयपुर बनेगा दिल्ली-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का हिस्सा!
Udaipur Times, Bullet Train Delhi to Ahmedabad: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के बाद अब केंद्र सरकार की नजर राजधानी दिल्ली पर है। सरकार राजधानी दिल्ली को देश का सबसे बड़ा बुलेट ट्रेन हब (Bullet Train Hub) बनाने की तैयारी कर रही है। इसके तहत दिल्ली से चार प्रमुख दिशाओं में हाईस्पीड रेल कॉरिडोर विकसित किए जाएंगे। इनमे दिल्ली-जयपुर-उदयपुर-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर समेत दिल्ली-लखनऊ-वाराणसी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर, दिल्ली-वाराणसी-सिलीगुड़ी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर तथा दिल्ली-अमृतसर-जम्मू बुलेट ट्रेन बुलेट ट्रेन कॉरिडोर शामिल है।
दिल्ली-जयपुर-उदयपुर-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर (Delhi-Jaipur-Udaipur-Ahmedabad Bullet Train)
दिल्ली से राजस्थान और गुजरात को जोड़ने वाला यह हाईस्पीड रेल कॉरिडोर सरकार की प्राथमिकता में है। करीब 886 किलोमीटर लंबे इस रूट से दिल्ली, जयपुर, उदयपुर और अहमदाबाद के बीच हाईस्पीड कनेक्टिविटी मिलेगी।
यह स्टेशन होंगे इस रुट का हिस्सा
द्वारका, बिजवासन, गुरुग्राम, मानेसर, रेवाड़ी, नीमराना, जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, उदयपुर और अहमदाबाद। यह कॉरिडोर आगे चलकर मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन (Bullet Train) से भी जुड़ेगा, जिससे दिल्ली से मुंबई तक हाईस्पीड रेल यात्रा संभव हो सकेगी। फिलहाल इसकी DPR तैयार है और मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है।
