उदयपुर में पहली बार होगा राजस्थान ट्रेवल ट्रेड फेयर (RTF)

9 से 11 जनवरी तक प्रस्तावित
 | 
Rajasthan Travel Trade Fair

उदयपुर 4 दिसंबर 2025। झीलों की नगरी को पहली बार राजस्थान ट्रेवल ट्रेड फेयर (RTF) की मेज़बानी का अवसर प्राप्त हुआ है।  आयोजन अगली महीने 9 से 11 तक होगा।  यह आयोजन चित्रकूट नगर, भुवाणा स्थित थर्ड स्पेस में होगा। 

राजस्थान ट्रेवल ट्रेड फेयर (RTF) का आयोजन अब तक जयपुर में होता आया है और इससे जुड़ा एक इवेंट शहर को मिलता था। 

राजस्थान ट्रेवल ट्रेड फेयर (RTF) में देशभर से करीब 700 से अधिक ट्रेवल एजेंट जुटेंगे। इनमे करीब 60 फीसदी एजेंट गुजरात से आने की संभावना है।  आयोजन स्थल पर 150 से अधिक स्टाल लगाए जाएंगे। 

उक्त आयोजन में दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम और दार्जिलिंग सहित कई प्रदेशो के ट्रेवल एजेंटो, नामी होटल समूहों के अलावा उदयपुर के बड़े होटलो ने स्टॉल बुक करवाए है।  

Source: Dainik Bhaskar  

#Udaipur #RTF2026 #RajasthanTravelTradeFair #TravelAgentsIndia #UdaipurEvents #TourismRajasthan #TravelExpo #ChitrakootNagar #UdaipurHotels #RajasthanTourism #TravelFair