Udaipur Toll Update: 1 अप्रैल 2026 से महंगा हुआ सफर

1 अप्रैल से नई दरें लागू, जानें पूरी लिस्ट

 | 

उदयपुर 1 अप्रैल 2026। नेशनल हाइवे पर नए वित्तीय वर्ष 2026-2027 से टोल दरों में वृद्धि लागू हो गई है। NHAI की तरफ से प्रति वर्ष महंगाई सूचकांक (WPI) के आधार पर टोल रिविज़न किया जाता है। इसके तहत इस बाद भी औसतन 4 से 5 फीसदी तक टोल दरें बढ़ाई गई है। 

उदयपुर से गुज़रने वाले नेशनल हाइवे उदयपुर-अहमदाबाद, उदयपुर-चित्तौड़गढ़, उदयपुर-पिंडवाड़ा मार्गों पर थित टोल प्लाजा पर नई टोल दरें लागू हो गई है। 

1 अप्रैल 2026 से नई टोल दरें इस प्रकार है 

  • कार, जीप और वैन आदि के लिए एकतरफा शुल्क 190 रूपये जबकि रिटर्न के लिए 280 रूपये निर्धारित किये गए है। वहीँ मासिक पास 6265 रूपये निर्धारित किये गए है। स्थानीय वाणिज्यिक वाहनों के लिए 95 रूपये निर्धारित किये गए है। 
  • हल्के वाणिज्यिक वाहन, मिनी बस आदि के लिए एकतरफा शुल्क 305 रूपये जबकि रिटर्न के लिए 455 रूपये निर्धारित किये गए है। वहीँ मासिक पास 10120 रूपये निर्धारित किये गए है। स्थानीय वाणिज्यिक वाहनों के लिए 150 रूपये निर्धारित किये गए है।   
  • बस और ट्रक टू एक्सेल श्रेणी के वाहनों के लिए एकतरफा शुल्क 635 रूपये जबकि रिटर्न के लिए 955 रूपये निर्धारित किये गए है।
  • तीन एक्सेल वाहनों के लिए एकतरफा शुल्क 695 रूपये जबकि रिटर्न के लिए 1040 रूपये निर्धारित किये गए है। 
  • भारी मल्टी एक्सेल वाहनों के लिए एकतरफा शुल्क 995 रूपये जबकि रिटर्न के लिए 1495 रूपये निर्धारित किये गए है। 
  • ओवरलोड या भारी भरकम वाहनों के लिए एकतरफा शुल्क 1215 रूपये जबकि रिटर्न के लिए 1820 रूपये निर्धारित किये गए है। इनके मासिक पास और स्थानीय दरें भी अलग अलग श्रेणियों के अनुसार तय की गई है। 

Source: Media Reports

#Udaipur #UdaipurNews #Rajasthan #RajasthanNews #UdaipurUpdates #TollTax #TollRateHike #NHai #HighwayNews #IndiaNews #RoadTravel #TravelUpdate #TransportNews #LogisticsIndia #UdaipurAhmedabad #UdaipurChittorgarh #UdaipurPindwara #BreakingNews #DailyNews #NewsUpdate #LocalNews #BusinessNews #EconomyUpdate #PriceHike #InflationImpact #TruckDrivers #TransportBusiness #HighwayTravel #IndiaHighways #RoadNetwork #TravelIndia

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal