महिला पर्यटकों के लिए सुरक्षित शहरों में उदयपुर टॉप-3 में

फेमिना मैगज़ीन ने जारी की सोलो ट्रेवल डेस्टिनेशन की सूची 
 | 
Udaipur Become a favorite women solo traveler

उदयपुर 8 मार्च 2026। पर्यटकों के बीच झीलों की नगरी के नाम से मशहूर लेकसिटी उदयपुर से सिर्फ अपनी झीलों बल्कि महलो और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाना जाता है। अब यह शहर महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित पर्यटन स्थलों की सूची में भी अपनी खास पहचान बना चुका है। देश-विदेश से सैकड़ों महिलाएं सोलो ट्रैवलर के रूप में यहां पहुंचती हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर देश की प्रसिद्ध मैगज़ीन फेमिना ने भारत के सोलो ट्रेवल डेस्टिनेशन की सूची जारी की है। इसमें उदयपुर को महिला पर्यटकों के लिए सुरक्षित Top 5 स्थानों में से तीसरा स्थान दिया है।

फेमिना मैगज़ीन की रैंकिंग में पहला स्थान उत्तराखंड के ऋषिकेश को, दूसरा स्थान पांडिचेरी को, तीसरा स्थान उदयपुर को चौथा स्थान कर्नाटक के कुर्ग को जबकि पांचवा स्थान केरलम के मुन्नार ने पाया है।   

मैगज़ीन ने जेंटल फर्स्ट टाइम टूरिस्ट डेस्टिनेशन की सूची में उदयपुर को शामिल किया है।  यह रैंकिंग दर्शाती है की सोलो ट्रैवलर के लिए उदयपुर सुरक्षित है। 

Source: Media Reports

#Udaipur #UdaipurNews #LakeCityUdaipur #RajasthanTourism #SoloTravelIndia #WomenTravelers #SafeTravelForWomen #InternationalWomensDay #UdaipurTourism #VisitUdaipur #RajasthanNews #TravelIndia

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News