उदयपुर घूमना हुआ आसान: बागोर की हवेली और भारतीय लोक कला मंडल में शुरू हुई ऑनलाइन टिकट बुकिंग सुविधा

 | 
Udaipur Tourism

 

 

Udaipur Times, Udaipur Tourism:  भारतीय लोक कला मण्डल, उदयपुर एवं पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की बागोर की हवेली द्वारा पर्यटकों एवं दर्शकों की सुविधा के लिए ऑनलाइन टिकिटिंग सुविधा प्रारम्भ कर दी गई है। Udaipur Tourism

इस नई व्यवस्था के माध्यम से उदयपुर आने वाले देशी-विदेशी पर्यटक अपनी सुविधा के अनुसार पूर्व में ही टिकट बुक कर सकेंगे तथा बागोर की हवेली एवं  भारतीय लोक कला मण्डल के भ्रमण एवं कार्यक्रमों का समय निर्धारित कर पाएंगे। इससे टिकट उपलब्धता की अनिश्चितता समाप्त होगी तथा टिकट खरीदने के लिए कतार में लगने जैसी असुविधा से भी राहत मिलेगी। पूर्व बुकिंग होने के कारण पर्यटक निर्धारित समय पर सीधे प्रवेश प्राप्त कर सकेंगे। यह सुविधा उन्हें कहीं से भी, किसी भी समय मोबाइल ऑनलाइन टिकट बुक करने पर मिल सकेगी। Udaipur Tourism

आपको बता दे भारतीय लोक कला मंडल में म्यूजियम सुबह 9 बजे से शाम 5:30 तक खुला रहता है जबकि लोकनृत्य और कठपुतली के तीन शो दोपहर 12 से 1 बजे तक, शाम 6 से 7 बजे तक और रात 7:15 से 8:15 बजे प्रतिदिन आयोजित होते है। Bharatiya Lok Kala Mandal

इसी प्रकार बागोर की हवेली में सामान्य दिनों में पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की ओर से प्रतिदिन धरोहर सांस्कृतिक कार्यक्रम शाम 7 से 8 बजे तक आयोजित होता है।  जबकि सर्दियों के पर्यटन सीज़न में दर्शको की संख्या के आधार पर दो शो आयोजित होते है।  Bagore Ki Haveli Online Ticket

उल्लेखनीय  है की बागोर की हवेली में 50% टिकट ऑनलाइन जबकि 50% टिकट ऑफलाइन उअपलब्ध रहती है।  यहाँ 200 दर्शको के बैठने की क्षमता है।  Bagore Ki Haveli Online Ticket   

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News