जाने 19 से 24 फ़रवरी तक कौनसी ट्रेन उदयपुर की बजाय राणा प्रतापनगर स्टेशन से संचालित होगी

नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित
 | 

उदयपुर 18 फ़रवरी 2026। उत्तर पश्चिम रेलवे अजमेर मंडल के उदयपुर सिटी स्टेशन पर इलेक्ट्रिक लोको ट्रिप शेड को चालू करने और पैसेंजर प्लेटफॉर्म लाइन (लाइन नंबर 10) के साथ स्टेबलिंग लाइन नंबर 9 को रनिंग लाइन में बदलने के लिए नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा। 

मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक अशोक चौहान ने बताया कि इस कार्य के अंतर्गत प्री नॉन इंटरलॉकिंग (19 फ़रवरी 2026 से 23 फ़रवरी 2026) और नॉन इंटरलॉकिंग (24 फ़रवरी 2026) के लिए  ब्लॉक लिया जाएगा जिससे रेल यातायात प्रभावित होगा। 

ट्रेनों का आंशिक रद्दीकरण

  1. गाड़ी संख्या 59610 चित्तौड़गढ़-उदयपुर पैसेंजर ट्रेन 19 फ़रवरी 2026 से 24 फ़रवरी 2026 तक राणा प्रतापनगर स्टेशन तक ही संचालित होगी।  
  2. गाड़ी संख्या 59606 बड़ी सादड़ी-उदयपुर ट्रेन 19 फ़रवरी 2026 से 24 फ़रवरी 2026 तक राणा प्रतापनगर स्टेशन तक ही संचालित होगी।  
  3. गाड़ी संख्या 59607 उदयपुर बड़ी सादड़ी ट्रेन 19 फ़रवरी 2026 से 24 फ़रवरी 2026 तक उदयपुर सिटी की बजाय राणा प्रतापनगर स्टेशन से रवाना होगी। 
  4. गाड़ी संख्या 19606 उदयपुर-मदार जंक्शन ट्रेन 19 फ़रवरी 2026 से 24 फ़रवरी 2026 तक उदयपुर सिटी की बजाय राणा प्रतापनगर स्टेशन से रवाना होगी। 
  5. गाड़ी संख्या 12963 हजरत निजामुद्दीन उदयपुर सिटी (मेवाड़ एक्सप्रेस) ट्रेन 23 फ़रवरी 2026 को राणा प्रतापनगर स्टेशन तक ही संचालित होगी। 
  6. गाड़ी संख्या 20473 दिल्ली सराय रोहिल्ला-उदयपुर सिटी (चेतक एक्सप्रेस) ट्रेन 23 फ़रवरी 2026 को राणा प्रतापनगर स्टेशन तक ही संचालित होगी। 
  7. गाड़ी संख्या 09721 जयपुर उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन 24 फ़रवरी 2026 को राणा प्रतापनगर स्टेशन तक ही संचालित होगी। 
  8. गाड़ी संख्या 09722 उदयपुर जयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन 24 फ़रवरी 2026 को उदयपुर सिटी की बजाय राणा प्रतापनगर स्टेशन से रवाना होगी। 
  9. गाड़ी संख्या 19605 मदार जंक्शन उदयपुर ट्रेन 24 फ़रवरी 2026 को उदयपुर सिटी की बजाय राणा प्रतापनगर स्टेशन से रवाना होगी। 
  10. गाड़ी संख्या 20474 उदयपुर दिल्ली सराय रोहिल्ला (चेतक एक्सप्रेस) 24 फ़रवरी 2026 को उदयपुर सिटी की बजाय राणा प्रतापनगर स्टेशन से रवाना होगी। 
  11. गाड़ी संख्या 59605 उदयपुर बड़ी सादड़ी ट्रेन 24 फ़रवरी 2026 को उदयपुर सिटी की बजाय राणा प्रतापनगर स्टेशन से रवाना होगी। 
  12. गाड़ी संख्या 59608 बड़ी सादड़ी उदयपुर ट्रेन 24 फ़रवरी 2026 को उदयपुर सिटी की बजाय राणा प्रतापनगर स्टेशन से रवाना होगी। 
  13. गाड़ी संख्या 12964 उदयपुर हजरत निजामुद्दीन (मेवाड़ एक्सप्रेस) ट्रेन 24 फ़रवरी 2026 को उदयपुर सिटी की बजाय राणा प्रतापनगर स्टेशन से रवाना होगी। 
  14. गाड़ी संख्या 59609 उदयपुर चितौड़गढ़ पैसेंजर ट्रेन 24 फ़रवरी 2026 को उदयपुर सिटी की बजाय राणा प्रतापनगर स्टेशन से रवाना होगी। 
  15. गाड़ी संख्या 59835 मंदसौर उदयपुर ट्रेन 24 फ़रवरी 2026 को मावली जंक्शन तक ही संचालित होगी। 
  16. गाड़ी संख्या 59836 उदयपुर मंदसौर ट्रेन 24 फ़रवरी 2026 को उदयपुर सिटी की बजाय मावली जंक्शन से रवाना होगी। 

प्रस्थान समय का पुनः निर्धारण

  1. गाड़ी संख्या 20987 उदयपुर सिटी-असारवा 24 फ़रवरी 2026 उदयपुर से 4 घंटे 20 मिनट की देरी से 20:25 बजे प्रस्थान करेगी 
  2. गाड़ी संख्या 69243 असारवा- चित्तौड़गढ़ मेमू एक्सप्रेस 24 फ़रवरी 2026 को असारवा से 3 घंटे 30 मिनट की देरी से 13:20 बजे प्रस्थान करेगी

 

#Udaipur #UdaipurRailway #RajasthanNews #TrainUpdate #IndianRailways #RailwayNews #NorthWesternRailway #RanaPratapnagar #UdaipurCity #MewarExpress #ChetakExpress #IntercityExpress #RailTraffic #TravelUpdate