रेल यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा करने से पूर्व SMS सेवा 139 अथवा वेबसाईट ww.indianrail.gov.in या www.trainenquiry.com एवं NTES APP पर गाडी का समय जांच ले।
उदयपुर 31 दिसंबर 2024। रेलवे प्रशासन द्वारा 1 जनवरी 2025 से ट्रेनों की नई समय-सारणी लागू की जा रही है। विभिन्न स्टेशनों पर गाडियों के संचालन समय में आंशिक परिवर्तिन किया गया है। गाड़ियों की औसत गति बढ़ने से समय की बचत होगी।
1 जनवरी 2025 से लागू नई समय-सारणी अनुसार विभिन्न स्टेशनों पर गाडियों के आगमन/प्रस्थान समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है। 1 जनवरी 2025 से लागू नई समय-सारणी अनुसार स्टेशनों पर विभिन्न रेलसेवाओं के आगमन/प्रस्थान समय में आंशिक परिवर्तन भी होगा।
निम्नलिखित रेलसेवाओं को स्पीडअप किया जा रहा है
- गाडी संख्या 19703, उदयपुर सिटी-असारवा रेलसेवा के संचालन समय में 05 मिनट की बचत।
- गाडी संख्या 19704, असारवा-उदयपुर सिटी रेलसेवा के संचालन समय में 10 मिनट की बचत।
- गाडी संख्या 19327, रतलाम-उदयपुर सिटी रेलसेवा के संचालन समय 05 मिनट की बचत।
- गाडी संख्या 19606, उदयपुर सिटी-मदार रेलसेवा के संचालन समय में 10 मिनट की बचत।
- गाडी संख्या 09544, चित्तौडगढ-असारवा रेलसेवा के संचालन समय में 10 मिनट की बचत।
- गाडी संख्या 13423, भागलपुर-अजमेर रेलसेवा के संचालन समय में 10 मिनट की बचत।
- गाडी संख्या 20497, रामेश्वरम्-फिरोजपुर रेलसेवा के संचालन समय में 10 मिनट की बचत।
- गाडी संख्या 09438, आबूरोड-महेसाना रेलसेवा के संचालन समय में 05 मिनट की बचत।
- गाडी संख्या 12548, साबरमती-आगराकैंट रेलसेवा के संचालन समय में 05 मिनट की बचत।
- गाडी संख्या 12984, चंडीगढ-अजमेर रेलसेवा के संचालन समय में 05 मिनट की बचत।
- गाडी संख्या 12987, सियालदाह-अजमेर रेलसेवा के संचालन समय में 05 मिनट की बचत।
- गाडी संख्या 19402, लखनऊ-साबरमती रेलसेवा के संचालन समय में 05 मिनट की बचत।
- गाडी संख्या 22548, साबरमती-ग्वालियर रेलसेवा के संचालन समय में 05 मिनट की बचत।
नये नम्बर से संचालित होने वाली रेलसेवाएं
- गाडी संख्या 19703, उदयपुर सिटी-असारवा एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 1 जनवरी 2025 से नये नम्बर 20987, उदयपुर सिटी-असारवा एक्सप्रेस रेलसेवा के रूप मे संचालित होगी।
- गाडी संख्या 19704, असारवा- उदयपुर सिटी एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 1 जनवरी 2025 से नये नम्बर 20988, असारवा- उदयपुर सिटी एक्सप्रेस रेलसेवा के रूप मे संचालित होगी।
- गाडी संख्या 82653, यशवन्तपुर-जयपुर एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 10 जनवरी 2025 से नये नम्बर 20667, यशवन्तपुर-जयपुर एक्सप्रेस रेलसेवा के रूप में संचालित।
- गाडी संख्या 82654, जयपुर-यशवन्तपुर एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 12 जनवरी 2025 से नये नम्बर 20668, जयपुर-यशवन्तपुर एक्सप्रेस रेलसेवा के रूप मे संचालित।
- गाडी संख्या 19407, साबरमती-वाराणसी एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 2 जनवरी 2025 से नये नम्बर 20963, साबरमती-वाराणसी एक्सप्रेस रेलसेवा के रूप मे संचालित होगी।
दिनांक 1 जनवरी 2025 से स्पेशल नम्बर से नियमित नम्बर से संचालित निम्न रेलसेवाए:-
- गाडी संख्या 09601/09602, उदयपुर-चित्तौडगढ-उदयपुर स्पेशल रेलसेवा अब नियमित गाडी संख्या 59609/59610, उदयपुर-चित्तौडगढ-उदयपुर रेलसेवा से संचालित होगी।
- गाडी संख्या 09611/09612, उदयपुर-बडी सादडी-उदयपुर स्पेशल रेलसेवा अब नियमित गाडी संख्या 59605/59606, उदयपुर-बडी सादडी-उदयपुर रेलसेवा से संचालित होगी।
- गाडी संख्या 09613/09614, उदयपुर-बडी सादडी-उदयपुर स्पेशल रेलसेवा अब नियमित गाडी संख्या 59607/59608, उदयपुर-बडी सादडी-उदयपुर रेलसेवा से संचालित होगी।
- गाडी संख्या 09605/09606, अजमेर-गंगापुर सिटी-अजमेर स्पेशल रेलसेवा अब नियमित गाडी संख्या 79601/79602, अजमेर-गंगापुर सिटी-अजमेर रेलसेवा से संचालित होगी।
- गाडी संख्या 09607/09608, अजमेर-पुष्कर टर्मिनस-अजमेर स्पेशल रेलसेवा अब नियमित गाडी संख्या 59603/59604, अजमेर-पुष्कर टर्मिनस-अजमेर रेलसेवा से संचालित होगी।
- गाडी संख्या 09615/09616, अजमेर-मारवाड जं.-अजमेर स्पेशल रेलसेवा अब नियमित गाडी संख्या 59601/59602, अजमेर-मारवाड जं.-अजमेर रेलसेवा से संचालित होगी।
- गाडी संख्या 09695/09696, मारवाड जं.-खामली घाट-मारवाड जं. स्पेशल रेलसेवा अब नियमित गाडी संख्या 52075/52076, मारवाड जं.-खामली घाट-मारवाड जं. रेलसेवा से संचालित होगी।
एक्सप्रेस से सुपरफास्ट में परिवर्तित रेलसेवाएं
- गाडी संख्या 19703, उदयपुर सिटी-असारवा एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 1 जनवरी 2025 से गाडी संख्या 20987, उदयपुर सिटी-असारवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा के रूप में संचालित होगी।
- गाडी संख्या 19704, असारवा-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 1 जनवरी 2025 से गाडी संख्या 20988, असारवा-उदयपुर सिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा के रूप में संचालित होगी।
- गाडी संख्या 19407, साबरमती-वाराणसी एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 2 जनवरी 2025 से गाडी संख्या 20963, साबरमती- वाराणसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा के रूप में संचालित होगी।
- गाडी संख्या 19408, वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 4 जनवरी 2025 से गाडी संख्या 20964, वाराणसी-साबरमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा के रूप में संचालित होगी।
एक्सप्रेस रेलसेवा से हमसफर रेलसेवा में परिवर्तित रेलसेवाएं
- गाडी संख्या 13423, भागलपुर-अजमेर एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 6 मार्च 2025 से गाडी संख्या 13423, भागलपुर-अजमेर हमसफर एक्सप्रेस रेलसेवा के रूप में संचालित होगी।
- गाडी संख्या 13424, अजमेर- भागलपुर एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 1 जनवरी 2025 से गाडी संख्या 13424, अजमेर- भागलपुर हमसफर एक्सप्रेस रेलसेवा के रूप में संचालित होगी।
नोट:- 1 जनवरी 2025 से लागू नई समय सारिणी के अनुसार गाड़ियों के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन को देखते हुए सभी रेल यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा करने से पूर्व SMS सेवा 139 अथवा वेबसाईट ww.indianrail.gov.in या www.trainenquiry.com एवं NTES APP पर गाडी का समय जांच ले।