उदयपुर अहमदाबाद वंदे भारत 16 फ़रवरी से

लगभग 4 घंटे में 296 किमी की दूरी तय करेगी
 | 

उदयपुर 10 फ़रवरी 2026 । बहुप्रतीक्षित उदयपुर अहमदाबाद वंदे भारत इसी माह की 16 तारीख यानि 16 फ़रवरी 2026 से शुरू होने वाली है। यह ट्रेन मेवाड़ को गुजरात से जोड़ेगी, जो लगभग 4 घंटे में 296 किमी की दूरी तय करेगी। यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन (मंगलवार को छोड़कर) चलेगी, जो सुबह 6:10 बजे उदयपुर से निकलकर 10:25 बजे असारवा (अहमदाबाद) पहुंचेगी। 

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 26963 सप्ताह के में 6 दिन (मंगलवार) को छोड़कर उदयपुर सिटी स्टेशन से सुबह 6:10 बजे रवाना होकर 10:25 बजे अहमदाबाद के असारवा जंक्शन पहुंचेगी। 

इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 26964 सप्ताह के 6 दिन (मंगलवार को छोड़कर) अहमदाबाद के असारवा से शाम 5:45 (17:45) बजे रवाना होकर रात 10:00 (20:00) बजे उदयपुर पहुंचेगी। 

मार्ग में यह ट्रेन केवल तीन ठहराव जावर माइंस, डूंगरपुर और हिम्मतनगर में दो-दो मिनट का ठहराव करेगी। इस ट्रेन में 8 चेयर कार कोच होंगे। जबकि इस ट्रेन का संभावित किराये की बात करे तो किराया एसी चेयरकार का किराया लगभग ₹1065 और एग्जिक्यूटिव चेयरकार का ₹1890 हो सकता है। 

उदयपुर सांसद डॉ मन्नालाल रावत, चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने मेवाड़ और गुजरात को जोड़ने वाली इस सेमी हाई स्पीड शुरू करने पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। 

सांसद डॉ रावत ने कहा कि हम लगातार इसके लिए आग्रह कर रहे थे और पिछले दिनों रेल मंत्री ने इसके लिए आश्वासन भी दिया था। यह रेल अब आगे सूरत व मुंबई तक बढाने की संभावना भी बढ गई है। इस हाईस्पीड ट्रेन के शुरू होने से उदयपुर व अहमदाबाद के बीच व्यापार, पर्यटन और औद्योगिक गतिविधियों को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।