उदयपुर जयपुर रेलसेवा 10 नवंबर को अजमेर तक ही संचालित होगी


उदयपुर जयपुर रेलसेवा 10 नवंबर को अजमेर तक ही संचालित होगी 

ऑटोमेटिंग ब्लाक सिगनलिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित

 
udaipur railway update

उदयपुर 29 अक्टूबर 2024। रेलवे द्वारा बोबास-आसलपुर जोबनेर-हिरनोदा रेलखण्ड के मध्य ऑटोमेटिंग ब्लाक सिगनलिंग कार्य के कारण नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक अजमेर अशोक चौहान ने बताया कि उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे अजमेर मंडल से संबंधित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी-

उदयपुर से आने जाने वाली आंशिक रद्द रेलेसवाएं

  1. गाडी संख्या 12991, उदयपुर-जयपुर रेलसेवा दिनांक 10 नवंबर 2024 को उदयपुर से प्रस्थान करेगी वह अजमेर तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा अजमेर-जयपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  2. गाडी संख्या 12992, जयपुर-उदयपुर रेलसेवा दिनांक 10 नवंबर 2024 को जयपुर के स्थान पर अजमेर से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा जयपुर-अजमेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  3. गाडी संख्या 20979, उदयपुर-जयपुर रेलसेवा दिनांक 10 नवंबर 2024 को उदयपुर से प्रस्थान करेगी वह अजमेर तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा अजमेर-जयपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  4. गाडी संख्या 20980, जयपुर-उदयपुर रेलसेवा दिनांक 10 नवंबर 2024 को जयपुर के स्थान पर अजमेर से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा जयपुर-अजमेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

अन्य स्टेशनो से चलने वाली आंशिक रद्द रेलेसवाएं

  1. गाडी संख्या 07115, हैदराबाद-जयपुर रेलसेवा जो दिनांक 8 नवंबर 2024 को हैदराबाद से प्रस्थान करेगी वह अजमेर तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा अजमेर-जयपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  2. गाडी संख्या 07116, जयपुर- हैदराबाद रेलसेवा दिनांक 10 नवंबर 2024को जयपुर के स्थान पर अजमेर से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा जयपुर-अजमेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  3. गाडी संख्या 12015, नई दिल्ली-अजमेर रेलसेवा जो दिनांक 10 नवंबर 2024 को नई दिल्ली से प्रस्थान करेगी वह खातीपुरा तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा खातीपुरा-अजमेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  4. गाडी संख्या 12016, अजमेर-नई दिल्ली रेलसेवा दिनांक 10 नवंबर 2024 को अजमेर के स्थान पर खातीपुरा से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा अजमेर-खातीपुरा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  5. गाडी संख्या 12181, जबलपुर-अजमेर रेलसेवा दिनांक 9 नवंबर 2024 को जबलपुर से प्रस्थान करेगी वह सांगानेर तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा सांगानेर-अजमेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  6. गाडी संख्या 12182, अजमेर-जबलपुर रेलसेवा दिनांक 10 नवंबर 2024 को अजमेर के स्थान पर सांगानेर से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा अजमेर-सांगानेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  7. गाडी संख्या 12195, आगराफोर्ट-अजमेर रेलसेवा दिनांक 09 नवंबर 2024 व 10 नवंबर 2024 को आगराफोर्ट  से प्रस्थान करेगी वह खातीपुरा तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा खातीपुरा-अजमेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  8. गाडी संख्या 12196, अजमेर-आगराफोर्ट रेलसेवा दिनांक 09 नवंबर 2024 व 10 नवंबर 2024 को अजमेर के स्थान पर खातीपुरा से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा अजमेर-खातीपुरा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  9. गाडी संख्या 12414, जम्मूतवी-अजमेर रेलसेवा दिनांक 09 नवंबर 2024 को जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी वह खातीपुरा तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा खातीपुरा-अजमेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  10. गाडी संख्या 12413, अजमेर-जम्मूतवी रेलसेवा दिनांक 10 नवंबर 2024 को अजमेर के स्थान पर खातीपुरा से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा अजमेर-खातीपुरा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  11. गाडी संख्या 19712, भोपाल-जयपुर रेलसेवा दिनांक 09 नवंबर 2024 को उदयपुर से प्रस्थान करेगी वह फुलेरा तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा फुलेरा-जयपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

  1. गाडी संख्या 09621, अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा जो दिनांक 10 नवंबर 2024 को अजमेर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग अजमेर-चंदेरिया-रतलाम होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा नसीराबाद, बिजयनगर, भीलवाडा, चित्तौडगढ, नीमच, मंदसौर, जावरा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
  2. गाडी संख्या 14322, भुज-बरेली रेलसेवा जो दिनांक 09 नवंबर 2024 को भुज से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाडी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा रींगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
  3. गाडी संख्या 14661, बाडमेर-जम्मुतवी रेलसेवा जो दिनांक 10 नवंबर 2024 को बाडमेर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाडी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा रींगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
  4. गाडी संख्या 15013, जैसलमेर-काठगोदाम रेलसेवा जो दिनांक 10 नवंबर 2024 को जैसलमेर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाडी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा रींगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
  5. गाडी संख्या 14702, बान्द्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर रेलसेवा जो दिनांक 09 नवंबर 2024 को बान्द्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा रेनवाल स्टेशन पर ठहराव करेगी।
  6. गाडी संख्या 09619, मदार-रांची रेलसेवा जो दिनांक 10 नवंबर 2024 को मदार से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग मदार-चंदेरिया-गुडला-सोगरिया होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा नसीराबाद, बिजयनगर, भीलवाडा, चित्तौडगढ, नीमच, मंदसौर व जावरा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal

Tags