Udaipur Times, Ekadashi Special Train: एकादशी के मौके पर उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए राजस्थान के फुलेरा से हरियाणा के कुरुक्षेत्र तक एक अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। Indian Railways
गाड़ी संख्या 04745 कुरुक्षेत्र से दिनांक 19 नवंबर से 22 नवंबर तक रात 23:30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 8:30 बजे फुलेरा जंक्शन पहुंचेगी। Kurukshetra-Phulera Special Train
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04746 फुलेरा से दिनांक 19 नवंबर से 22 नवंबर तक सुबह 9:50 बजे रवाना होकर रात 20:00 बजे कुरुक्षेत्र पहुंचेगी। Phulera-Khurukshetra Special Train
मार्ग मे यह ट्रेन रेनवाल, रींगस, श्री माधोपुर, कंवत, नीम का थाना, डाबला, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, झज्जर, अस्थल बोहर, रोहतक, जुलाना, जींद, नरवाना और कैथल मे ठहराव करेंगी। Ekadashi Special Train