दिल्ली कैंट स्टेशन पर मेजर अपग्रेडेशन, उदयपुर समेत 10 ट्रेनों का ठहराव 13 अक्टूबर तक रद्द

15 जुलाई से 13 अक्टूबर तक इन ट्रेनों के स्टॉपेज में बदलाव
 | 
Delhi Cantt Station

 

Udaipur Times: Delhi Cantt Railway Station Upgrade: 15 जुलाई 2026। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल पर दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन के मेजर अपग्रेडेशन कार्य के अंतर्गत प्लेटफार्म संख्या दो व तीन पर ब्लॉक लिया जा रहा है इसके कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। 

इससे निम्न रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी:-

रेलसेवाएं जो दिल्ली कैंट स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी

  1. गाड़ी संख्या 20474, उदयपुर सिटी- दिल्ली सराय रेल सेवा जो दिनांक 15 जुलाई 2026 से 13 अक्टूबर 2026 तक उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी वह दिल्ली कैंट स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।
  2. गाड़ी संख्या 09609, उदयपुर सिटी - योगनगरी ऋषिकेश साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा जो दिनांक 15 जुलाई 2026 से 13 अक्टूबर 2026 तक उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी वह दिल्ली कैंट स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।
  3. गाड़ी संख्या 09611, अजमेर -योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल रेलसेवा जो दिनांक 16 जुलाई 2026 से 13 अक्टूबर 2026 तक अजमेर से प्रस्थान करेगी वह दिल्ली कैंट स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।
  4. गाड़ी संख्या 12915, साबरमती- दिल्ली रेलसेवा जो दिनांक 15 जुलाई 2026 से 13 अक्टूबर 2026 तक साबरमती से प्रस्थान करेगी वह दिल्ली कैंट स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।
  5. गाड़ी संख्या 09523, ओखा- शकूरबस्ती स्पेशल रेलसेवा जो दिनांक 15 जुलाई 2026 से 13 अक्टूबर 2026 तक ओखा से प्रस्थान करेगी वह दिल्ली कैंट स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।
  6. गाड़ी संख्या 09257, भावनगर- शकूरबस्ती स्पेशल रेल सेवा जो दिनांक 18 जुलाई 2026 से 13 अक्टूबर 2026 तक भावनगर से प्रस्थान करेगी वह दिल्ली कैंट स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।
  7. गाड़ी संख्या 12216, बांद्रा टर्मिनस- दिल्ली सराय रेलसेवा जो दिनांक 15 जुलाई 2026 से 13 अक्टूबर 2026 तक बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी वह दिल्ली कैंट स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।
  8. गाड़ी संख्या 09425, साबरमती- हरिद्वार स्पेशल रेलसेवा जो दिनांक 21 जुलाई 2026 से 13 अक्टूबर 2026 तक साबरमती से प्रस्थान करेगी वह दिल्ली कैंट स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।
  9. गाड़ी संख्या 14312, बरेली- भुज रेल सेवा जो दिनांक 15 जुलाई 2026 से 13 अक्टूबर 2026 तक भुज से प्रस्थान करेगी वह दिल्ली कैंट स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।
  10. गाड़ी संख्या 14322, भुज- बरेली रेलसेवा जो दिनांक 17 जुलाई 2026 से 13 अक्टूबर 2026 तक भुज से प्रस्थान करेगी वह दिल्ली कैंट स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News