UAE के बुर्ज खलीफा और सिंगापूर के रिसॉर्ट्स वर्ल्ड सेंटोसा मे UPI सुविधा शुरू

 | 
UPI Used at Burj Khalifa and Resorts world Sentosa

 

Udaipur Times, Tourism Update: UAE और सिंगापुर जाने वाले भारतीय पर्यटक अब UPI का उपयोग करके आसानी से बुकिंग कर सकते हैं।

दुनिया के इन दो प्रमुख पर्यटन स्थलों की यात्रा की योजना बना रहे भारतीय पर्यटक, अब यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) ऐप्स का उपयोग करके आसानी से बुकिंग कर सकते हैं और ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं।

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की अंतरराष्ट्रीय शाखा, एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (NIPL) ने ऑनलाइन बुकिंग के लिए UPI की सुविधा देने हेतु यूएई और सिंगापुर के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की।

यह घोषणा 29 जुलाई 2026 यूएई में और 9 सितंबर 2026 को सिंगापुर में की गई थी। NEOPAY और एमार एंटरटेनमेंट के साथ साझेदारी के जरिए 'एट द टॉप, बुर्ज खलीफा' में UPI से भुगतान की सुविधा शुरू की गई है। यह UAE का पहला ऐसा पर्यटन स्थल है जिसने ई-कॉमर्स के लिए UPI को अपनाया है।

सिंगापुर में, प्रमुख पेमेंट संस्थान 'फोमो पे' (FOMO Pay) के सहयोग से 'रिसॉर्ट्स वर्ल्ड सेंटोसा' (Resorts World Sentosa) में भी UPI की सुविधा शुरू की गई है। यह विशेष रूप से ऐसे समय महत्वपूर्ण कदम है जब 2025 में सिंगापुर में 1.2 मिलियन भारतीय पर्यटक पहुंचे थे।

'एट द टॉप, बुर्ज खलीफा' और 'रिसॉर्ट्स वर्ल्ड सेंटोसा' (जिसमें यूनिवर्सल स्टूडियो सिंगापुर, सिंगापुर ओशनेरियम और एडवेंचर कोव वॉटरपार्क शामिल हैं) जैसे विश्व-स्तरीय पर्यटन स्थलों पर ऑनलाइन खरीदारी के लिए यूपीआई को जोड़ना, भरोसेमंद क्रॉस-बॉर्डर (अंतरराष्ट्रीय) भुगतान की बढ़ती मांग को पूरा करता है। यह भारत और यूएई तथा सिंगापुर के बीच डिजिटल और आर्थिक संबंधों को मजबूत करता है, और भारतीय यात्रियों को आसान, सुरक्षित और परिचित वित्तीय माध्यम उपलब्ध कराता है।

दस देशों में यूपीआई स्वीकार किया जाता है

इन देशों में सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात, फ्रांस, मॉरीशस, नेपाल, भूटान, कतर, श्रीलंका, कंबोडिया और ग्रीस शामिल हैं। इससे भारतीय यात्री विदेशों में भी यूपीआई के जरिए आसानी से भुगतान कर सकते हैं। 30 अगस्त 2026 को प्रधानमंत्री मोदी की उज्बेकिस्तान यात्रा के दौरान व्यावसायिक समझौते के बाद, उज्बेकिस्तान इस सूची में शामिल होने वाला 11वां देश बनने जा रहा है।

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News