अरावली की वादियों मे रोमांचक सफर: वैली क्वीन हेरिटेज स्पेशल ट्रेन की अवधि 31 मार्च तक बढ़ी
Udaipur Times, Vallley Queen Heritage Special Train: राजस्थान की अरावली की वादियों मे पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करने वाली मारवाड़ जंक्शन से खामली घाट तक मीटर गेज पर दौड़ने वाली वैली क्वीन हेरिटेज स्पेशल ट्रेन (valley Quen Heritage Special Train) की अवधि 31 मार्च तक बढ़ा दी गई। Vallley Queen Heritage Special Train
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया की गाड़ी संख्या 00961/00962 की संचालन अवधि 31 मार्च 2027 अवधि बढ़ाई गई है । इससे पर्यटकों को एतिहासिक मीटर गेज रेलखंड और अरावली की वादियों का रोमांचक सफर करने का अतिरिक्त मौका मिलेगा। Vallley Queen Heritage Special Train
गाड़ी संख्या 00961 मारवाड़ जंक्शन खामली घाट वैली क्वीन हेरिटेज स्पेशल ट्रेन सप्ताह मे 5 दिन (सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शनिवार, रविवार को मारवाड़ जंक्शन से सुबह 9:45 बजे रवाना होकर फुलाद स्टेशन पर 11:00 बजे पहुंचेती है । फुलाद मे 15 मिनट के ठहराव के बाद 11:15 बजे रवाना होकर 12:45 बजे खामली घाट पहुँचती है। Marwar Junction
इसी प्रकार 00962 खामली घाट मारवाड़ जंक्शन वैली क्वीन हेरिटेज स्पेशल ट्रेन सप्ताह मे 5 दिन (सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शनिवार, रविवार को खामली घाट से दोपहर 14:30 बजे रवाना होकर फुलाद स्टेशन पर 16:00 बजे पहुंचेती है । फुलाद मे 15 मिनट के ठहराव के बाद 16:15 बजे रवाना होकर 17:30 बजे मारवाड़ जंक्शन पहुँचती है। Khamli Ghat
इस ट्रेन मे 1 AC एग्जीक्यूटिव कोच, 2 मीटर गेज कोच और एक पावरकार सहित 4 कोच होंगे। Vallley Queen Heritage Special Train