वलसाड-सूरत नई MEMU ट्रेन की शुरुआत

 | 
Valsad Surat Memu Train

 

Udaipur Times, Valsad-Surat Memu Train: दक्षिण गुजरात के यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 69149 वलसाड–सूरत दैनिक MEMU ट्रेन को केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटील ने वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से झंडी दिखाकर शुरूआत की। Valsad-Surat Memu Train

यह नई ट्रेन वलसाड से सूरत के बीच दैनिक रूप से संचालित होगी, जिससे इस रेलखंड के यात्रियों, विशेषकर दैनिक यात्रियों को आवागमन का एक अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध होगा। Indian Railways

नियमित परिचालन ट्रेन संख्या 69149 के रूप में 3 अक्टूबर, 2026 से प्रारंभ होगा। नियमित सेवा वलसाड से दोपहर 13:20 बजे रवाना होकर शाम 16:40 बजे सूरत पहुंचेगी। Valsad-Surat Memu Train

यह MEMU ट्रेन डूंगरी, जोरावासन, बिलिमोरा, अमलसाड, अंचेली, वेडछा, गांधी स्मृति, नवसारी, मरोली, सचिन, भेस्तान और उधना स्टेशनों पर ठहरेगी। Valsad-Surat Memu Train

वलसाड में आयोजित समारोह में सांसद धवलभाई पटेल, विधायक भरतभाई पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष मालती टंडेल  सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं रेलवे अधिकारी उपस्थित रहे। Indian Railways

उद्घाटन वाली MEMU ट्रेन जब नवसारी रेलवे स्टेशन पहुंची, जहां केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल ने अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ ट्रेन को आगे की यात्रा के लिए हरी झंडी दिखाई। Jalshakti Minister CR Patil

इस मौके पर नवसारी में गुजरात सरकार में आदिवासी विकास, खादी, कुटीर और ग्रामीण उद्योग मंत्री नरेशभाई पटेल,  नवसारी के विधायक राकेश देसाई,  नवसारी के मेयर अशोकभाई धोराजिया और अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद थे।

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News