उदयपुर पहुंचे वंदे भारत एक्सप्रेस के रैक, इसी माह उदयपुर-जयपुर (दुर्गापुरा) चलने की उम्मीद

जयपुर, सवाई माधोपुर और उदयपुर जैसे पर्यटन रुट को इससे फायदा मिलेगा

 | 
vande bharat express

उदयपुर 11 अगस्त 2023। बहुप्रतीक्षित वंदे भारत एक्सप्रेस के रैक उदयपुर के राणा प्रताप नगर स्टेशन पर पहुँच गये है। इसी  के साथ अब उदयपुर से जयपुर (दुर्गापुरा) तक वंदे भारत एक्सप्रेस संचालित होने की संभावना है। 

इस प्रकार रह सकती है संभावित समय सारिणी 

वंदे भारत एक्सप्रेस उदयपुर से प्रतिदिन सुबह 5:55 पर रवाना होकर सुबह 6:27 बजे मावली, 7:22 बजे चंदेरिया, 8:55 पर बूंदी, 9:23 पर कोटा, 10:25 पर सवाई माधोपुर, 11:30 पर निवाई होते हुए दोपहर 12:10 पर दुर्गापुरा (जयपुर) पहुंचेगी। 

इसी प्रकार वंदे भारत एक्सप्रेस जयपुर (दुर्गापुरा) से प्रतिदिन 15:45 पर रवाना होकर 16:23 निवाई, 17:05 सवाई माधोपुर, 18:10 पर कोटा, 18:43 पर बूंदी, 20:20 पर चंदेरिया, 21:15 पर मावली होते हुए रात 10:00 यानि 22:00 बजे उदयपुर पहुंचेगी। 

उल्लेखनीय है उदयपुर से जयपुर (दुर्गापुरा) के बीच संचालित होने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का रुट उदयपुर अजमेर जयपुर के छोटे रुट के मुकाबले उदयपुर कोटा जयपुर का लम्बा रुट तय किया गया है।  इससे उदयपुर से कोटा, सवाई माधोपुर से कनेक्टिविटी रहेगी।  जयपुर, सवाई माधोपुर और उदयपुर जैसे पर्यटन रुट को इससे फायदा मिलेगा।    

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News