वंदे भारत स्लीपर मे तत्काल, RAC और वैटिंग टिकट नहीं मिलेंगे

 | 
Vande Bharat Sleeper

 

Udaipur Times, Vande Bharat Sleeper: वंदे भारत स्लीपर ट्रेन मे  यात्रा करने वाली मुसाफिरों के लिए बड़ी खबर आमने आई है। अब वंदे भारत स्लीपर मे सफर करने के लिए पहले से टिकट बुक करवाना होगा।

रेलवे ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के लिए तत्काल, RAC और वैटिंग टिकट सुविधा नहीं रखने का फैसला किया है। यानि अब इन ट्रेनों मे कन्फर्म टिकट वाली यात्री ही सफर कर सकेंगे । टिकट बुकिंग एडवांस रिज़र्वेशन पीरियड (ARP) के तहत होगी।

वंदे भारत स्लीपर के रिफ़ंड नियम

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन रवाना होने से 72 घंटे से पहले टिकट कैन्सल करवाने पर किराए का 25% किराया काटकर रिफ़ंड मिलेगा। वहीं 72 से 8 घंटे पहले टिकट कैन्सल करवाने पर 50% किराया काटकर रिफ़ंड मिलेगा। जबकि ट्रेन रवाना होने के 8 घंटे से कम समय मे टिकट कैन्सल करवाने पर कोई रिफ़ंड नहीं मिलेगा।

आपको बता दे की वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को लंबी दूरी की यात्रा के लिए तैयार किया गया है । इसकी अधिकतम गति 160 से 180 किलोमीटर प्रति घंटा है। एक ट्रेन मे 16 कोच होंगे इनमे 11 AC थ्री टियर, 4 AC 2 टियर और 1 फर्स्ट AC कोच शामिल है। एक बार मे इस ट्रेन 823 यात्री सफर कर सकेंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News