शामलाजी रोड स्टेशन पर वंदे भारत के ठहराव का शुभारंभ

इस ठहराव से यात्रियों के लिए सुविधा बढ़ेगी
 | 

उदयपुर 23 मार्च 2026। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उदयपुर सिटी–असारवा (अहमदाबाद) वंदे भारत एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 26963/64) का शामलाजी रोड स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव 22 मार्च 2026 से विधिवत रूप से शुरू हो गया है।

शामलाजी रोड स्टेशन पर आयोजित एक विशेष समारोह में मुख्य अतिथि पूनमचंद बरंडा राज्य मंत्री (जनजाति विकास, खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले, गुजरात सरकार तथा शोभनाबेन महेन्द्रसिंह बारैया, सांसद साबरकांठा द्वारा इस प्रीमियम ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर अजमेर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक मिहिर देव, क्षेत्रीय अधिकारी उदयपुर महेंद्र देपाल एवं अन्य वरिष्ठ रेल अधिकारी व स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस ठहराव से यात्रियों के लिए सुविधा बढ़ेगी

उदयपुर और  असारवा(अहमदाबाद ) के बीच चलने वाली इस आधुनिक ट्रेन के अब जावर, डूंगरपुर और हिम्मतनगर के साथ-साथ शामलाजी रोड पर भी रुकने से स्थानीय यात्रियों, व्यापारियों और श्रद्धालुओं को विश्वस्तरीय यात्रा का अनुभव मिलेगा। शामलाजी एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थल होने के कारण, इस ठहराव से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

यह ठहराव आगामी आदेशों तक प्रायोगिक तौर पर दिया गया है, जिसके अंतर्गत गाड़ी संख्या 26963 (उदयपुर सिटी – असारवा)दिनांक 23.03.2026 से शामलाजी रोड स्टेशन पर सुबह 08.28 बजे पहुँचेगी और 08.30 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 26964 (असारवा – उदयपुर सिटी)दिनांक 22.03.2026 से  शामलाजी रोड स्टेशन पर शाम 19.18 बजे पहुँचेगी और 19.20 बजे प्रस्थान करेगी।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal