वंदे भारत का शामलाजी रोड़ स्टेशन पर ठहराव
उदयपुर 20 मार्च 2026। रेलवे द्वारा रेल यात्रियों की सुविधा हेतु उदयपुर सिटी- असारवा- उदयपुर सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस रेलसेवा का शामलाजी रोड़ स्टेशन पर पर प्रायोगिक तौर पर आगामी आदेशों तक अस्थाई ठहराव दिया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक अशोक चौहान ने बताया की यह अस्थाई ठहराव आगामी आदेश तक जारी रहेगा।
गाडी संख्या 26963, उदयपुर सिटी- असारवा वंदे भारत एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 23.03.2026 से शामलाजी रोड़ स्टेशन पर 08.28 बजे आगमन व 08.30 बजे प्रस्थान करेगी।
इसी प्रकार गाडी संख्या 26964, असारवा- उदयपुर सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 22.03.2026 से शामलाजी रोड़ स्टेशन पर 19.18 बजे आगमन व 19.20 बजे प्रस्थान करेगी।
आपको बता दे 26963, उदयपुर सिटी- असारवा वंदे भारत एक्सप्रेस रेलसेवा सप्ताह के प्रत्येक 6 दिन मंगलवार को छोड़कर उदयपुर सिटी स्टेशन से सुबह 6:10 बजे रवाना होकर अहमदबाद के असारवा जंक्शन पर 10:25 पर पहुँचती है।
इसी प्रकार गाडी संख्या 26964, असारवा- उदयपुर सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस रेलसेवा सप्ताह के प्रत्येक 6 दिन मंगलवार को छोड़कर अहमदबाद के असारवा जंक्शन से शाम 5:45 (17:45) बजे रवाना होकर रात 10:00 (22:00) बजे उदयपुर सिटी स्टेशन पहुँचती है।
मार्ग में यह ट्रेन ज़ावर माइंस, डूंगरपुर, शामलाजी रोड, हिम्मतनगर पर ठहराव करती है।
#VandeBharat #Udaipur #Rajasthan #Ahmedabad #RailwayNews #IndianRailways #TrainUpdate #Dungarpur #Himmatnagar #LocalNews #UdaipurNews #RajasthanNews
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
