‘विजिट राजस्थान’ ए पिक्टोरियल ट्रेवल बुक का विमोचन

श्री जी अरविन्द सिंह मेवाड़ ने किया विमोचन 
 | 
ट्रेवल बुक का संपादन श्याम सुन्दर जोशी ने किया है।

उदयपुर, 9 दिसम्बर 2019।  प्राइम पब्लिकेशन भीलवाड़ा द्वारा प्रकाशित ‘विजिट राजस्थान’ ए पिक्टोरियल ट्रेवल बुक का अरविन्द सिंह मेवाड़ ने शम्भु निवास में विमोचन किया। ट्रेवल बुक का संपादन श्याम सुन्दर जोशी ने किया है।

96 पृष्ठ की इस ट्रेवल बुक में राजस्थान की जिलेवार यात्रा की समस्त जानकारियां फोटो के साथ दी गई है। देश विदेश के पर्यटक राजस्थान के इतिहास, कला एवं संस्कृति की ख्याति से यहां खींचे चले आते है। अंग्रेजी भाषा की यह पुस्तक में राजस्थान के गौरवशाली ऐतिहासिक, पुरातात्विक, प्राकृतिक, धार्मिक एवं पर्यटन महत्व के दर्शनीय स्थलों तथा कला, हस्तशिल्प और जन-जीवन की चित्रमय झांकी प्रस्तुत करती है। 

इस अवसर पर फाउण्डेशन के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी अरविन्द सिंह मेवाड़ ने कहा कि ऐसे प्रकाशनों के माध्यम से ही राजस्थान भ्रमण पर आने वाले पर्यटकों को दर्शनीय स्थलों की जानकारी उपलब्ध कराई जा सकती है और राजस्थान के पर्यटन व्यवसाय को बढ़ावा दिया जा सकता है। 

ट्रेवल बुक के विमोचन के मौके पर संपादक श्यामसुन्दर जोशी ने महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउण्डेशन, उदयपुर के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी श्रीजी अरविन्द सिंह मेवाड़ को बुक संबंधी समस्त जानकारी प्रदान करते हुए पर्यटकों के लिए आने वाले अपने नव प्रकाशनों में चित्तौड़ दर्शन व भीलवाड़ा दर्शन पर विस्तार से जानकारी प्रदान की।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News