उदयपुर के गोवर्धन सागर में वाटर एडवेंचर स्पोर्ट्स दशहरे से शुरू करने की तैयारी

 | 
Udaipur New Tourist Attraction

 

Udaipur Times, Udaipur Tourism Update: झीलों की नगरी उदयपुर में फतहसागर, पिछोला और दूध तलाई के बाद पर्यटक और स्थानीय लोग अब गोवर्धन सागर में भी पहली बार बोटिंग और वाटर एडवेंचर स्पोर्ट्स का मज़ा ले सकेंगे। 

गोवर्धन सागर मे जहाँ देशी विदेशी पर्यटक और स्थानीय बाशिंदे कायाकिंग के अलावा पेडल बोट, शिकारा, वाटर बैलून और जॉरबिंग रोलर के रोमांच का अनुभव अब दशहरे से कर सकेंगे। 

आपको बताया दे की यह परियोजना पहले मई और फिर 15 अगस्त से शुरू होनी थी लेकिन उपकरणों के आने मे देरी से समय सीमा आगे बढ़ती गई। वहीं गोवर्धन सागर के घटते जलस्तर के कारण जेटी लगाने मे भी परेशानी आ रही है। घटते जलस्तर के कारण जेटी को तय स्थान से काफी आगे खिसकाया गया है।  

यह रहेगा किराया 

  • 2 सीटर पेडल बोट के भारतीय नागरिक के लिए 80 रूपये प्रति व्यक्ति जबकि विदेशी नागरिको के लिए 160 रूपये प्रति व्यक्ति किराया तय किया गया है।  
  • 4 सीटर पेडल बोट के भारतीय नागरिक के लिए 60 रूपये प्रति व्यक्ति जबकि विदेशी नागरिको के लिए 120 रूपये प्रति व्यक्ति किराया तय किया गया है।  
  • 6 सीट शिकारा के भारतीय नागरिक के लिए 200 रूपये प्रति व्यक्ति जबकि विदेशी नागरिको के लिए 400 रूपये प्रति व्यक्ति किराया तय किया गया है।  
  • वाटर बैलून के भारतीय नागरिक के लिए 100 रूपये प्रति व्यक्ति जबकि विदेशी नागरिको के लिए 200 रूपये प्रति व्यक्ति किराया तय किया गया है।  
  • कायकिंग के भारतीय नागरिक के लिए 300 रूपये प्रति व्यक्ति जबकि विदेशी नागरिको के लिए 500 रूपये प्रति व्यक्ति किराया तय किया गया है।  
  • जॉरबिंग रोलर के भारतीय नागरिक के लिए 100 रूपये प्रति व्यक्ति जबकि विदेशी नागरिको के लिए 200 रूपये प्रति व्यक्ति किराया तय किया गया है।  
  • लग्ज़री बोट भारतीय नागरिक के लिए 360 रूपये प्रति व्यक्ति जबकि विदेशी नागरिको के लिए 720 रूपये प्रति व्यक्ति किराया तय किया गया है।  
  • साधारण बोट भारतीय नागरिक के लिए 180 रूपये प्रति व्यक्ति जबकि विदेशी नागरिको के लिए 360 रूपये प्रति व्यक्ति किराया तय किया गया है।  

झील में 20 नावें चलाई जाएगी। इनमे 2 सीटर की 4 पेडल बोट और 4 सीट की 4 पेडल बोट, 6 शिकारा बोट, 1 वाटर बैलून, 1 जॉरबिंग रोलर, 1 कायकिंग बोट, 10 सीटर लग्ज़री बोट 1, 20 सीटर और 30 सीटर की 1-1 साधारण बोट संचालित होगी। सभी नावें बैटरी से चलेगी। नाव में घुमाने का समय 20 मिनट रहेगा। वहीँ सुरक्षा के लिए पेट्रोल से चलने वाली एक रेस्क्यू बोट और दो गोताखोर भी तैनात रहेंगे। डाइविंग सूट व लाइफ जैकेट भी उपलब्ध रहेंगे।   

आपको बता दे कि उदयपुर नगर निगम ने 53.23 लाख रूपये में गोवर्धन सागर में 3 साल के लिए ठेका दिया

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News