त्योहार पर राजस्थान से कर्नाटक तक साप्ताहिक स्पेशल 31 अक्टूबर से, जाने समय सारिणी

 | 
Hubbali-Khatipura Weekly Special Train

 

Udaipur Times, Festival Special Train: रेलवे द्वारा त्योहारों के दौरान अतिरिक्त यात्री भार का देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु राजस्थान से कर्नाटक तक हुब्बलि-खातीपुरा-हुब्बलि साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। Railway News

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया की इस ट्रेन में 3 सैकण्ड एसी, 2 थर्ड एसी इकॉनोमी, 5 थर्ड एसी, 4 द्वितीय शयनयान, 4 साधारण श्रेणी व 2 पॉवररकार डिब्बो सहित कुल 20 डिब्बे होंगे। Festival Special Train

गाड़ी संख्या 07371, हुब्बलि-खातीपुरा साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 31.10.26 से 05.12.26 तक (6 ट्रिप) हुब्बलि से प्रत्येक शनिवार को 23.50 बजे रवाना होकर सोमवार को 14.40 बजे जयपुर के खातीपुरा पहुंचेगी। Hubballi-Kahtipura Weekly Special Train

इसी प्रकार गाडी संख्या 07372, खातीपुरा- हुब्बलि साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 02.11.26 से 07.12.26 तक (6 ट्रिप) खातीपुरा से प्रत्येक सोमवार को 20.45 बजे रवाना होकर बुधवार को 09.30 बजे हुब्बलि पहुंचेगी।  Khatipura-Hubbali Weekly Special Train

यह स्पेशल ट्रेन मार्ग मे जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, नसीराबाद, बिजयनगर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, रतलाम, गोधरा, वडोदरा, उधना, वलसाड, वापी, वसई रोड, कल्याण, लोनावाला, पुणे, दौंड, सोलापूर, इंडी रोड, विजयापूरा, बसवन बागेवाडी रोड, अलमट्टी, बागलकोट, बदामी, होले आलूर और गदग स्टेशन पर ठहराव करेंगी।  Festival Special Train 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News