विश्व पर्यटन दिवस पर Palace On Wheels के यात्रियों का स्वागत

राज्य होटल प्रबंधन संस्थान और पर्यटन विभाग ने संयुक्त रूप से मनाया विश्व पर्यटन दिवस

 | 
World Tourism day 2025

उदयपुर 27 सितंबर 2025। साल भर पर्यटकों से गुलज़ार रहने वाली झीलों की नगरी में विश्व पर्यटन दिवस 2025 को राज्य होटल प्रबंधन संस्थान और पर्यटन विभाग ने संयुक्त रूप से उत्साह से मनाया।

world tourism day

इस अवसर पर राज्य होटल प्रबंधन संस्थान के विद्यार्थियों ने पैलेस ऑन व्हील्स (Palace on Wheels) पहुंचकर पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज़ में स्वागत किया। वहीँ शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों फतहसागर, पिछोला और गणगौर पर जाकर स्वच्छता अभियान चलाया और पर्यटकों को सतत पयर्टन और स्वच्छता का संदेश दिया। किशोर गृह के बच्चों को भी एजुकेशनल टूर कराया गया। जिसमें उन्हें करणी माता मंदिर रोपवे से ले जाया गया।

world tourism day 2025

पर्यटन विभाग उपनिदेशक शिखा सक्सेना ने बताया की सुबह पैलेस ऑन व्हील्स ट्रेन में आए विदेशी टूरिस्ट्स का स्वागत किया गया। कुमकुम/ फूलकली/ माला/ चॉकलेट से सभी पर्यटकों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर कुछ होटल व्यवसायी भी मौजूद रहे। विदेशियों ने कच्छी घोड़ी नृत्य के साथ कदम ताल मिलाकर नृत्य किया। उसके बाद सहेलियों की बड़ी आहाड़ संग्रहालय पर पर्यटकों का स्वागत किया गया। 

world tourism day 2025

राज्य होटल प्रबंधन संस्थान परिसर में टूरिज्म एंड सस्टेनेबल ट्रांसफॉर्मेशन विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमे छात्रों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में आदित्य कुमार और जयदीप खारोल ने पहले स्थान पर जबकि भव्यदीप किंगरानी और महिपाल सिंह सारंगदेवोत दुसरे स्थान पर रहे।

World Tourism day 2025

इस अवसर पर पर्यटन विभाग राजस्थान की उप निदेशक शिखा सक्सेना मुख्य अतिथि एवं निर्णायक के रूप में उपस्थित रही। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को पर्यटन और पर्यावरण संरक्ष्ण की दिशा में जागरूक बनाते है।