दूधतलाई पर शुरू होगी ज़िपलाइन
600 मीटर लंबी ज़िपलाइन 15 से 20 दिन शुरू होने के आसार
उदयपुर 23 जुलाई 2025। झीलों की नगरी में पर्यटकों और स्थानीय निवासियों के लिए अब एक और नई ज़िपलाइन दूधतलाई पर शुरू होने वाली है। नई ज़िपलाइन दूधतलाई स्थित दीनदयाल पार्क से माणिक्य लाल वर्मा पार्क तक और वहां से वापस माणिक्यलाल वर्मा से दीनदयाल पार्क के निचले छोर तक चलेगी।
करीब 600 मीटर लंबी इस ज़िपलाइन को उदयपुर नगर निगम ने 78 लाख रूपये खर्च करके तैयार कर गुजरात की एक फर्म को ठेके पर दी गई है। इस ज़िपलाइन के दोनों एंट्री पॉइंट पर टॉवर बन चुके है अब सिर्फ रस्सी डालने का काम बाकी है।
उल्लेखनीय है की यह उदयपुर की चौथी ज़िपलाइन होगी। इससे पूर्व चीरवा में फूलो की घाटी में 700 मीटर लंबी ज़िपलाइन, 100 मीटर लंबी ज़िपलाइन जैव विविधता पार्क में, 400 मीटर लंबी ज़िपलाइन मोती मगरी में चल रही है। इसके अलावा ज़िले के झाड़ोल में सांडोल माता एनिकट पर ज़िपलाइन संचालित हो रही है।
Source: Media Reports
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
