मतदान से पूर्व मशीन हुई खराब मतदाता हुवे परेशान
उदयपुर 29 अप्रैल 2019, उदयपुर जिले में चल रहे लोकसभा आम चुनाव में सुबह 7 बजे जिले के बड़गांव में राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय के बूथ नंबर 284 पर मतदान शुरू होने से पूर्व VVPAT मशीन में खराबी आ गई। बूथ कर्मचारियों को समझ ही नहीं पा रहे है कि क्या करे ! बूथ न. 284 पर सबसे पहले वोट देने के लिए लिंक रोड निवासी मनोज जैन ने बताया कि आप आगे कन्ट्रोल रूम में बात करे, तो कर्मचारी ने फोन किया।

जागरूक मतदाता मनोज ने बताया की 7.45 बजे नई मशीन आ गई, लेकिन वो भी खराब थी। तब तक 150-200 मतदाता बिना वोट डाले ही चले गए । बूथ पर कोई भी कर्मचारी संतोष प्रद जवाब नहीं दे रहा था। फिर से नई मशीन के लिए कन्ट्रोल रूम में कहा गया।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
उदयपुर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को शिकायत करने के बाद , टेक्नीशियन की टीम आईं , तो उन्होंने बताया कि सिर्फ पावर सप्लाई सही नहीं होने के कारण ये हो रहा है। बूथ के कर्मचारीयो ने ट्रेनिंग पूरी नहीं की सिर्फ खानापूर्ति होने के कारण ये समस्या हुई। बुजुर्गो के लिए बेठने की भी व्यवस्था नहीं थी। 8.20 बजे पहला वोट डाला गया, सभी को ये समझ में नहीं आ रहा था कि मशीन सही चलेगी या नहीं ? सरकार इतना समय ओर पैसा इन कर्मचारियों पर देती है , इसको जिम्मेदार कौन ?