तेज़ आंधी के कारण 33 केवी के 2 फीडर बिगड़े

7 ट्रांसफार्मर व 150 खंभे गिरे 
 | 
bad weather

लेकसिटी में बीते दो दिन से हुई बारिश के कारण तापमान में बड़ी गिरावट आई है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। रात का तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस घट गया। वहीं, दिन के तापमान में 3.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। 

मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री और न्यूनतम 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि एक दिन पहले अधिकतम 38.4 डिग्री और न्यूनतम 27.9 डिग्री सेल्सियस था। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से शहर में फुहार भरी रात के बाद सुबह भी रिमझिम से शुरू हुई। तेज़ हवाओ से मावली, कानोड़, कुराबड, वल्लभनगर, भींडर क्षेत्र में सबसे ज्यादा तबाही मची । मावली में 33 फीडर ख़राब हो गए। 

कानोड़ में 7 ट्रांसफार्मर गिरने के साथ बिजली के 150 खंभे भी टूट गये। वहां 60 से ज्यादा गावों में दुसरे दिन भी बिजली बहल नही हो पाई।  भबराना क्षेत्र में बिजली की लाइनों पर पेड़ और शाखाएं गिरने से दर्जनों गावों में सप्लाई रात भर ठप रही।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News