Aaj Ka Mousam : राजस्थान-हरियाणा समेत कई राज्यों में IMD का अलर्ट ! देखें आज का मौसम पूर्वानुमान
Aaj Ka Mousam 18 May 2026, आज का मौसम, आज 18 मई को कैसा रहेगा मौसम : देशभर में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है। हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की देशभर में आज एक बार फिर से मौसम करवट लेने वाला है, जिसे कुछ जगहों पर बारिश होने वाली है तो कुछ जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है।
पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि से प्रदेश के कई राज्यों में तापमान में काफी गिरावट आई है। अब धीरे-धीरे फिर से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए आज के लिए कई राज्यों में बारिश के आसार जताएं है तो वहीं कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। Aaj Ka Mousam
चलिए जानते है आज 18 मई गुरुवार को देशभर में मौसम कैसा रहेगा....
देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है, जहां एक ओर कई राज्यों में भीषण गर्मी और लू लोगों को परेशान कर रही है, वहीं दूसरी ओर कई क्षेत्रों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक अलग-अलग राज्यों के लिए अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम प्रणालियों की बात करें तो उत्तरपूर्वी तमिलनाडु और आसपास के क्षेत्र में निचले क्षोभमंडल स्तर पर एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। Aaj Ka Mousam 18 May
पश्चिमी मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्र में निचले क्षोभमंडल स्तर पर एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। इसके साथ ही पश्चिमी विदर्भ और आसपास के क्षेत्र में निचले क्षोभमंडल स्तर पर एक चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) मौजूद है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में निचले क्षोभमंडल स्तर पर एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। उत्तरपूर्वी बिहार में निचले क्षोभमंडल स्तर पर एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। Aaj Ka Mousam 18 May
वहीं मध्य असम और आसपास के क्षेत्र में निचले क्षोभमंडल स्तर पर एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। कोमोरिन क्षेत्र और आसपास के क्षेत्र में निचले क्षोभमंडल स्तर पर एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। पश्चिमी विदर्भ और आसपास के चक्रवाती परिसंचरण से लेकर मराठवाड़ा, आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु होते हुए मन्नार की खाड़ी तक निचले क्षोभमंडल में एक गर्त/पवन विच्छिन्नता (Wind Discontinuity) फैली हुई है। मध्य क्षोभमंडल में उत्तरी ईरान और आसपास के चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पश्चिमी विक्षोभ मौजूद है। Aaj Ka Mousam 18 May
IMD का पूर्वानुमान?
मौसम विभाग की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में अगले कुछ दिनों तक लू (Heat Wave) की स्थिति बनी रह सकती है, जो कुछ स्थानों पर गंभीर से अत्यंत गंभीर स्तर तक पहुंच सकती है। वहीं अगले 6–7 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत, पूर्वी और उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की संभावना है, जिसमें कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा भी हो सकती है। इसके अलावा अगले 3 दिनों में तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईआज, केरल, लक्षद्वीप और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में बारिश होने के आसार हैं। Aaj Ka Mousam 18 May
दिल्ली में आज का मौसम
दिल्ली में आज मौसम मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है। दिन के दौरान तेज सतही हवाएं चलेंगी, जिनकी रफ्तार सामान्यतः 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है और कुछ समय के लिए यह 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती हैं। पश्चिम दिशा से चलने वाली हवाओं का असर सुबह से लेकर रात तक बना रहने की संभावना है।
यूपी में आज का मौसम
उत्तर प्रदेश में तेज गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है और फिलहाल लोगों को राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में तापमान कई जगहों पर 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच चुका है तथा आने वाले दिनों में इसके और बढ़ने की संभावना है। विभाग ने बताया कि गर्मी और लू का यह नया चरण सबसे पहले दक्षिणी उत्तर प्रदेश में प्रभाव दिखाएगा, जिसके बाद धीरे-धीरे पूरा राज्य इसकी चपेट में आ सकता है। Aaj Ka Mousam 18 May
19 से 22 मई के बीच प्रदेश के कई इलाकों में लू चलने की संभावना जताई गई है, जबकि दक्षिणी हिस्सों में कुछ स्थानों पर भीषण लू का असर देखने को मिल सकता है।
बिहार में आज का मौसम
मई के दौरान बिहार का मौसम लगातार करवट बदल रहा है। एक ओर तेज धूप और भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर रही है, वहीं दूसरी ओर कई जिलों में बादल, आंधी और बिजली गिरने का खतरा मंडरा रहा है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के इस बदलते मिजाज ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने पूर्णिया के लिए 18 और 20 मई को येलो अलर्ट जारी किया है, जहां तेज हवाओं, गरज-चमक और वज्रपात की संभावना जताई गई है। Aaj Ka Mousam 18 May
इसके अलावा सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, वैशाली, शिवहर और समस्तीपुर सहित कई जिलों में भी खराब मौसम को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा और पूर्णिया में तेज आंधी और बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है। इन क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
राजस्थान में आज का मौसम
राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में अगले सप्ताह तक शुष्क मौसम बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ स्थानों पर लू की स्थिति बनने की संभावना है। IMD ने यह भी भविष्यवाणी की है कि 18 से 22 मई के बीच पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवाएं चल सकती हैं। अधिकारियों ने लोगों को बढ़ती गर्मी के बीच आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है। Aaj Ka Mousam 18 May
मध्य प्रदेश में आज का मौसम
मध्य प्रदेश में आने वाले दिनों में गर्मी और बदलते मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। वहीं राज्य में 18 से 21 मई के बीच कई इलाकों में लू चलने की चेतावनी भी जारी की गई है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और सतर्क रहने की सलाह दी है।
पंजाब और हरियाणा में आज का मौसम
पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में आने वाले दिनों में भीषण गर्मी का असर लगातार बना रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 18 से 23 मई के बीच इन क्षेत्रों के कई इलाकों में लू चल सकती है, जिससे लोगों को तेज गर्म हवाओं और बढ़ते तापमान का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने में सावधानी बरतने और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है। Aaj Ka Mousam 18 May
महाराष्ट्र में आज का मौसम
महाराष्ट्र में अगले कुछ दिनों के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 18 मई को मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिनकी रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। वहीं कोंकण, गोवा और मराठवाड़ा के कुछ इलाकों में भी बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। Aaj Ka Mousam 18 May
पहाड़ी राज्यों में आज का मौसम
पहाड़ी राज्यों में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर में 19 और 20 मई को हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं हिमाचल प्रदेश में 19 से 23 मई के बीच कई स्थानों पर बारिश, बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। Aaj Ka Mousam 18 May
उत्तराखंड में भी 20 से 23 मई के दौरान मौसम खराब रहने के आसार हैं, जहां कुछ इलाकों में बारिश और आंधी का प्रभाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।
मानसून अपडेट
भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहत भरी जानकारी भी दी है। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने देश में अपनी दस्तक दे दी है। शनिवार, 16 मई 2026 को मानसून दक्षिण-पूर्वी अरब सागर, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर, पूरे निकोबार द्वीप समूह और श्री विजयपुरम (अंडमान द्वीप समूह) के कुछ क्षेत्रों तक पहुंच गया। Aaj Ka Mousam 18 May
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, मानसून करीब 26 मई 2026 के आसपास केरल पहुंच सकता है, हालांकि इसमें चार दिन आगे या पीछे का अंतर संभव है। केरल में प्रवेश करने के बाद मानसून जून महीने में धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए देश के अन्य हिस्सों की ओर रुख करेगा।
लू का अलर्ट
मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में लू और गर्म मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार राजस्थान में 18 से 23 मई के बीच कई इलाकों में लू का असर देखने को मिल सकता है। वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 18 से 23 मई तक गर्म हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं। मध्य प्रदेश और विदर्भ में 18 से 21 मई तक तथा छत्तीसगढ़ में 20 और 21 मई को लू चलने की संभावना जताई गई है। Aaj Ka Mousam 18 May
उत्तर प्रदेश में 18 से 23 मई तक कई हिस्सों में लू का प्रकोप बना रह सकता है, जबकि 19 से 23 मई के दौरान कुछ क्षेत्रों में भीषण लू पड़ने की आशंका है। इसके अलावा तेलंगाना में भी 18 से 21 मई तक गर्म हवाओं का असर देखने को मिल सकता है।
