उदयपुर में अगले दो दिनों तक लू का अलर्ट

फ़िलहाल गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं 
 | 
Heatwave

उदयपुर 12 मई 2026। झीलों की नगरी में इन दिनों गर्मी से तप रही है। बीते दिन कल उदयपुर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री से अधिक रहा, जिससे दोपहर के समय जनजीवन प्रभावित रहा।  मौसम विभाग की माने तो अगले दो दिन लू (Heatwave) चलने की प्रबल संभावना है।  

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक शहर और आसपास के इलाको में गर्म हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। उदयपुर में अरब सागर से आने वाली नमी और पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्के बादल तो छा सकते है लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है, मौसम शुष्क रहेगा। ऐसे में उदयपुर संभाग में फ़िलहाल गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं है।

#Udaipur #Heatwave #UdaipurWeather #WeatherAlert #Rajasthan #SummerHeat #HeatwaveAlert #UdaipurNews #WeatherUpdate #HotWeather #TemperatureRise #IMDAlert #RajasthanWeather #CityOfLakes #BreakingNews