उदयपुर मे रात से रुक रुक कर बारिश का सिलसिला जारी

 | 
Udaipur Weather Update

 

Udaipur Times, Weather Update: उदयपुर शहर मे बीती रात से काभी तेज और काभी हल्की बारिश का सिलसिला दोपहर तक समाचार लिखे जाने तक तक जारी है।

उदयपुर शहर मे बरसात के दौर के चलते मौसम मे भी बदलाव ये आया है। लेकसिटी का मौसम सुहाना हो गया है। दिन के तापमान गिरकर 23 डिग्री तक पहुँच गया है।

उदयपुर शहर के अतिरकित जिले के अलग अलग हिस्सों मे भी बारिश होने की खबर है। जिले के बावलवाडा मे सोम नदी पूरे वेग के साथ बह रही है। सेमारी बांध के जलस्तर मे वृद्धि हुई है।

आगे दो दिन तक भी बारिश की संभावना

मौसम विशेषज्ञों ने अगले दो दिनों तक उदयपुर संभाग मे बारिश की संभावना जताई है।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News