उदयपुर में देर रात बदला मौसम तेज हवाओं के साथ बारिश

इस दौरान बिजली बंद होने से शहर के कई क्षेत्रों में लोग परेशान होते रहे
 | 
rain udaipur

उदयपुर 6 जून 2023। पश्चिम विक्षोभ के चलते उदयपुर में मौसम ने कल रात अचानक करवट बदल दी। सोमवार दोपहर तक जहां गर्मी लग रही थी वहीं शाम होते होते बादलों का असर हो गया। रात को तेज हवा और बिजली के साथ बारिश बरसने लगी। 

हवाएं इतनी तेज थी कि दोपहिया वाहन चालकों को रुकना पड़ा। आधी रात तक वापस मौसम सामान्य हो गया, लेकिन इस दौरान बिजली बंद होने से शहर के कई क्षेत्रों में लोग परेशान होते रहे। 

शहर में प्रतापनगर, खेमपुरा, सुंदरवास, शोभागपुरा, फतेहपुरा सहित कई क्षेत्रों में आधी रात को बिजली बंद हुई, जो घंटो तक बहाल नही हो पाई। ऐसे में लोग पॉवर हाउस पर भी पहुंचे,लेकिन उन्हें संतुष्टिप्रद जवाब नही मिला। वही प्रतापनगर स्थित पॉवर हाउस पर भी लोगों का आक्रोश देखा गया। लोगों ने एईएन, जेईएन से संपर्क करना चाहा, लेकिन किसी ने भी कॉल रिसीव नही किया। 
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News