उदयपुर में बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना
उदयपुर 31 जनवरी 2026। संभाग में जारी ठंड के दौरान जयपुर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पूर्वी ज़िलों और दक्षिणी राजस्थान के उदयपुर संभाग के ज़िलों में आगामी दो दिन 31 जनवरी और 1 फ़रवरी को तेज़ हवाओ के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने राजसमंद, भीलवाड़ा और पाली ज़िले के लिए ऑरेंज अलर्ट जबकि उदयपुर, सलूंबर, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़ ज़िले के लिए येलो अलर्ट की घोषणा की है।
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार आज (31 जनवरी) से एक पश्चिमी विक्षोभ राजस्थान पर एक्टिव होगा जिसका असर पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान में 31 जनवरी और 1 फ़रवरी को देखने को मिलेगा। इसके तहत इन क्षेत्रो में बरसात और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।
#RailAlert #UdaipurTimes #UdaipurTimesNews #UdaipurTimesOfficial #UdaipurNews #Udaipur #UdaipurWeather #RajasthanNews #RajasthanWeather #IMDJaipur #WeatherAlert #Hailstorm #SouthernRajasthan #IMD #IMDAlert #YellowAlert #OrangeAlert
