उदयपुर समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट
| Jun 1, 2026, 14:23 IST
Udaipur Times: Udaipur Weather Update: 1 जून 2026 । देशभर में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है। आज राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणी और दक्षिण पश्चिमी राजस्थान के उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, सिरोही, जालौर और जोधपुर ज़िलों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीँ जयपुर, अजमेर, टोंक और कोटा संभाग में भी कहीं कहीं हल्की बारिश हो सकती है। जबकि बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अभी सक्रीय हुए मज़बूत पश्चिमी विक्षोभ और थंडरस्टॉर्म के कारण अगले कुछ दिनों तक लू से राहत बनी रहेगी।
