उदयपुर संभाग में बारिश का अलर्ट

 | 
Udaipur Weather Update

 

Udaipur Times, Udaipur Weather Update: 18 जून 2026। मौसम विभाग ने आज गुरुवार के लिए उदयपुर संभाग उदयपुर, भीलवाड़ा, राजसमंद, सलूंबर, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा और डूंगरपुर ज़िलों के लिए आंधी और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। Udaipur Weather Update

उदयपुर में शहर सहित ज़िले के मावली, खेमली, चन्देसरा, सांगवा, और विजनवास सहित कई स्थानों पर कल शाम को हुई बारिश के बाद मौसम में बदलाव हुआ है। 

उदयपुर ज़िले में कई स्थानों पर आज सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए है।  वहीँ ज़िले के खेरवाड़ा क्षेत्र में आज गुरुवार सुबह 6 बजे से करीब डेढ़ घंटे तक बारिश हुई। Udaipur Weather Update

मौसम विशेषज्ञों की माने तो दक्षिण पश्चिम मानसून की गति फिलहाल धीमी है। जिससे मानसून के आगमन में देरी संभव है।  हालाँकि प्री मानसून गतिविधियों और सक्रीय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा का दौर देखने को मिल सकता है।   Udaipur Weather Update
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News