उदयपुर मे 12 से 14 सितंबर तक राहत की बरसात की उम्मीद

 | 
light rain alert

 

Udaipur Times, Weather Update: मानसून बीतने को है और उदयपुर वासी बरसात के लिए तरस रहे है। मानसून की विदाई से पहले एक बार फिर प्रदेश मे राहत की उम्मीद जागी है।

मौसम विभाग के अनुसार 12 सितंबर से 16 सितंबर के बीच उदयपुर समेत भरतपुर, कोटा, जयपुर और अजमेर संभाग के 25 जिलों मे बारिश होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार 13 और 14 सितंबर को उदयपुर संभाग और कोटा संभाग मे मध्यम से भारी बारिश होने के आसार है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News