उदयपुर मे बीते 13 अगस्त तक सुबह 8 बजे तक झाड़ोल मे 129mm वर्षा दर्ज, आज भी अलर्ट
Udaipur Times, Weather Report: उदयपुर मे परसों रात से शुरू हुआ वर्षा का दौर जारी है। जिले मे 13 अगस्त की सुबह 8 बजे तक बीते 24 घंटों मे झाड़ोल और कोटड़ा क्षेत्रों मे जमकर बारिश हुई है । मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार उदयपुर सहित संभाग के सभी जिलों मे आज भी तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
उदयसागर केचमेंट क्षेत्र मे अच्छी बारिश के बाद कल उदयसागर झील के गेट खोले गए थे, हाल के वर्षों मे यह पहली बार है कि पिछोला और फतहसागर के ओवरफ़्लो होने से पहले ही उदयसागर बांध के गेट खोले गए हो।
जल संसाधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले के झाड़ोल मे 129 मिलीमीटर, कोटडा मे 106 मिलीमीटर, उदयपुर शहर मे 33 मिलीमीटर, उदय सागर मे 30 मिलीमीटर , वालाभनगर मे 45 मिलीमीटर , स्वरूपसागर बांध पर 26 मिलीमीटर, गोगूँदा मे 49 मिलीमीटर, खेरवाड़ा मे 36 मिलीमीटर, ओगणा मे 80 मिलीमीटर, मदार मे 40 मिलीमीटर ऋषभदेव मे 48 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।
