geetanjali-udaipurtimes

सलूंबर के सोम नदी में बहे युवक की मौत

एक दिन बाद आज मिला शव  

 | 

सलूंबर 7 नवंबर 2025। ज़िले में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा सामने आया, जहां सोम नदी पार करते समय 35 वर्षीय फतेह लाल मीणा निवासी खेरपुरा बह गया। जानकारी के अनुसार फतेह लाल अपने गांव से रोजगार हेतु अहमदाबाद जा रहा था और रास्ते में नदी पार करने के दौरान तेज बहाव के कारण वह संतुलन खो बैठा और पानी में बह गया।

घटना की सूचना मिलते ही सलूंबर सिविल डिफेंस टीम मौके पर पहुंची और पूरे दिन रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। शाम होते-होते अंधेरा बढ़ने के कारण ऑपरेशन रोकना पड़ा।

सलूंबर अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने तत्परता दिखाते हुए उदयपुर के अतिरिक्त जिला कलेक्टर दीपेंद्र सिंह राठौड़ से संभाग स्पेशल उदयपुर सिविल डिफेंस टीम को बुलाने का अनुरोध किया। टीम तुरंत रवाना हुई और रात करीब 7 बजे सलूंबर पहुंची, लेकिन अंधेरा होने के कारण ऑपरेशन अगले दिन सुबह शुरू करने का निर्णय लिया गया।

शुक्रवार सुबह 9 बजे संभाग स्पेशल टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन फिर शुरू किया। मात्र 10 मिनट की कठिन मशक्कत के बाद फतेह लाल का शव नदी में बहाव की दिशा में लगभग 100 मीटर दूर मिला। शव को सलूंबर सिविल डिफेंस टीम द्वारा पुलिस थाना झल्लारा को सौंप दिया गया।

रेस्क्यू में डीप डाइवर विपुल चौधरी, विजय नकवाल, सचिन कंडारा, नरेश चौधरी, कुंदन हरिजन, जय सेवक, सुरेश टेलर, भवानी शंकर वाल्मीकि, वाहन चालक प्रकाश राठौड़ और बोट ऑपरेटर कैलाश मेनारिया सहित पूरी टीम मौजूद रही।
 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal